सारांश
दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव आचार्य सुनील सागर महाराज के सानिध्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर आचार्य श्री के मंगल प्रवचन हुए। भगवान का कलशाभिषेक भी किया गया। पढ़िए अभिषेक जैन बिट्टू की विस्तृत रिपोर्ट...जयपुर। दिगम्बर जैन मंदिर, वरुण पथ, मानसरोवर में आयोजित त्रिदिवसीय धर्म प्रभावना महोत्सव रविवार को आचार्य सुनील सागर महाराज के मंगल प्रवचन के साथ संपन्न हुआ। तीसरे दिन रविवार को आयोजित धर्मसभा में सांगानेर से कांग्रेस प्रत्याशी रहे पुष्पेंद्र भारद्वाज, अश्वनी कुमार, डॉ. सुनील जैन, डॉ. त्रिशला जैन, भारतभूषण अजमेरा सहित विभिन्न गणमान्य लोगों ने शामिल होकर न केवल आचार्य श्री का आशीर्वाद प्राप्त किया बल्कि धर्मसभा में शामिल होकर मंगल प्रवचन सुनने का भी अवसर प्राप्त हुआ। इस दौरान समिति अध्यक्ष एमपी जैन, मंत्री जेके जैन, कोषाध्यक्ष कैलाश सेठी, संगठन मंत्री हेमेंद्र सेठी, कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र सोनी, अनिल दीवान आदि ने सभी अतिथियों का स्वागत, सम्मान किया।ये कहा प्रवचन में
प्रातः 8.15 बजे आयोजित धर्म सभा को संबोधित करते हुए आचार्य सुनील सागर महाराज ने कहा कि " जो हम कहते हैं, वह जीवन मे घटित होना चाहिए। कम बोलना, सोच-विचार कर बोलना, मौन रहना एक परीक्षा है। जो जैसा करेगा, वह वैसा भरेगा। मौन रहने से अनेकों-अनेक समस्याओं का समाधान है, एक मात्र शब्द है जो समस्याओं की जड़ है। क्योंकि जीवन में शब्दों का बहुत महत्व है, कुछ मधुर मीठे वचन बोलकर परिवार और समाज में वात्सल्य लाते हैं और कुछ कठोर वचन बोलकर इसी परिवार और समाज में झगड़े करवाते हैं। इसलिए प्रत्येक प्राणी को मधुर वचनों को धारण कर अपनी मधुर वाणी से प्रत्येक प्राणी से वात्सल्य बनाना चाहिए।"
स्वर्ण-रजत कलशों से अभिषेकप्रातः 6.30 बजे आचार्य संघ सानिध्य में भगवान महावीर स्वामी का स्वर्ण एवं रजत कलशों से कलशाभिषेक किया गया। इसके उपरांत आचार्य सुनील सागर महाराज के मुखारविंद विश्व मे शांति की कामना करते हुए भव्य शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान समाजसेवी पुष्पेंद्र जैन पचेवर वाले, सुरेश चंद जैन बांदीकुई, निर्मल शाह, राकेश जैन, प्रमोद बाकलीवाल, सुनील गंगवाल, लोकेश सोगानी, शिखरचंद लुहाड़िया सहित विभिन्न समाज श्रेष्ठिगण शामिल हुए।




