छतरपुर नगर की मेधावी बिटिया देशना जैन ने कंपनी सेक्रेटरी (सीएस) परीक्षा में आल इंडिया थर्ड रैंक हासिल कर नगर, परिवार और जैन समाज को गौरवान्वित किया है। यह ऐतिहासिक सफलता जिले के इतिहास में पहली बार दर्ज हुई है। पढ़िए राजेश जैन रागी, रत्नेश जैन बकस्वाहा की खास रिपोर्ट…
छतरपुर। नगर की होनहार एवं मेधावी बिटिया देशना जैन ने कंपनी सेक्रेटरी (CS) जैसी कठिन परीक्षा में देश में तीसरी रैंक हासिल कर इतिहास रच दिया। उनकी इस उपलब्धि से न केवल परिवार, बल्कि पूरा जैन समाज गौरवान्वित हुआ। देशना नगर के प्रख्यात कपड़ा व्यवसायी श्री सुधीर जैन (हिम्मू) की सुपुत्री एवं श्री रतन चंद ज्ञानचंद जी चौधरी की नातिन हैं।रिजल्ट के साथ दौड़ी खुशी की लहर
इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरीज ऑफ इंडिया (ICSI) द्वारा सोमवार, 25 अगस्त को जारी मेरिट लिस्ट में देशना ने ऑल इंडिया थर्ड रैंक प्राप्त की। यह खबर आते ही नगर एवं समाज में खुशी की लहर दौड़ गई।
जिले में पहली बार गौरवछतरपुर जिले के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी प्रतिभागी ने सीएस परीक्षा में इतनी ऊँची रैंक हासिल की। देशना ने सफलता का श्रेय अपने परिजनों, गुरुजनों और मार्गदर्शकों को दिया।
आचार्य से मिला आशीर्वादयह शुभ समाचार मिलने के समय देशना अपने पिता सहित दमोह जिले के विरागोदय तीर्थ पथरिया में पूज्य आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी महाराज ससंघ के दर्शन एवं आशीर्वाद हेतु पहुँची थीं। आचार्य श्री ने आशीर्वाद देकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।
समाज और संगठनों से बधाइयाँदेशना की सफलता पर जैन समाज छतरपुर अध्यक्ष अरुण जैन (अन्नू), भारतवर्षीय दिगम्बर जैन तीर्थक्षेत्र कमेटी के संरक्षक सुरेश जैन (IAS), अध्यक्ष डी.के. जैन इंदौर, प्रचार प्रमुख राजेश जैन रागी बकस्वाहा सहित अनेक संगठनों, गुरुजनों और शुभचिंतकों ने हार्दिक बधाई और शुभाशीष प्रेषित किए।




