देश के घर और देश के घाट, देश के वन और देश के बाट: बालिका छात्रावास परिसर में किया पौधरोपण

महावीर इंटरनेशनल सिटी और बरगद संरक्षण फाउंडेशन खारिया के संयुक्त तत्वावधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी रजनीश चौधरी और टीम के सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार सुबह 8 बजे सावित्रीबाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। कुचामन सिटी से पढ़िए, यह खबर...
कुचामनसिटी। महावीर इंटरनेशनल सिटी और बरगद संरक्षण फाउंडेशन खारिया के संयुक्त तत्वाधान में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग अधिकारी रजनीश चौधरी और टीम के सानिध्य में विश्व पर्यावरण दिवस पर गुरुवार सुबह 8 बजे सावित्रीबाई फूले अनुसूचित जाति बालिका छात्रावास परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम रखा गया। राष्ट्र कवि रविंद्रनाथ ठाकुर की इन पंक्तियों ‘देश के घर और देश के घाट, देश के वन और देश के बाट’ तथा आओ अपना फर्ज निभाएं प्रकृति का कुछ कर्ज चुकाएं, पेड़ लगाओ जीवन बचाओ, जल ही जीवन है जल है तो कल है’ को सार्थक करते हुए पौधरोपण किया गया।इन्होंने कार्यक्रम में हिस्सा ले किया जनजागरण पर्यावरण जागृति अभियान में संस्था के वीर रामावतार गोयल, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर रतनलाल मेघवाल, वीर संदीप पांडया, वीर राजकुमार सोनी, अध्यापक वीरेंद्रसिंह, वीर दिनेश लाडना, वीर संपत बगड़िया, वीर आनंद आशा, वीर विकास नीतू, वीर आशीष दीप्ति, नेहा जैन बरगद संरक्षण फाउंडेशन, जीएसटी अधिकारी राजेश कुमावत, नेताराम कुमावत, डारू प्रदीप चौधरी, लायंन्स क्लब कुचामन फोर्ट के राम काबरा ने भाग लिया।बैनरों से दिया जागरूकता का संदेश संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और जागरूकता के लिए ‘कपडे की थैली मेरी सहेली’ का उपयोग और सिंगल यूज प्लास्टिक का दैनिक जीवन में उपयोग कम कर स्टील और कांच के बर्तनों का उपयोग करने के संदेश लिखे बैनर जगह-जगह लगाकर जागरूकता का संदेश दिया। वीर सुभाष पहाडिया ने आभार माना।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी में सजेगी भव्य झांकी : मुनि सम्बुध्द सागर जी महाराज, मुनि श्री सुविवेक सागर जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 11:04 am



