धर्म सभा में प्रवचन :सब संतों से नाता जोड़ें - आचार्य पुष्पदंत सागर जी
संवाददाताShreephal Jain Newsइंदौर
इंदौर (राजेश जैन दद्दू) आचार्य श्री पुष्पदंत सागर जी महाराज ने धर्मसभा में कहा कि धर्म पर आस्था करेंगे तो एक रहेंगे, संप्रदाय पर आस्था करेंगे तो बट जाएंगे। उन्होंने कहा कि अगर हमें धर्म बचाना है तो पंथवाद छोड़ना ही होगा, साधु किसी भी संघ या पंथ के हों सभी समान रूप से पूज्यनीय व वंदनीय हैं।
वे तो अपरिग्रही होकर हमेशा विहार करते हुए जगत कल्याणी जिनेंद्र की वाणी सुनाते हैं। इसलिए आज आवश्यकता इस बात की है कि जिस प्रकार हम 24 तीर्थंकरों को एकसमान मानते हैं, उसी प्रकार हमें वर्तमान में संतवाद, पंथवाद और संघवाद छोड़कर समान रूप से सभी संघों के अपरिग्रह महाव्रतधारी आचार्य, उपाध्याय और साधुओं से नाता जोड़ना चाहिए।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
साढूमल के श्री महावीर दिगंबर जैन संस्कृत उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं श्री गणेश वर्णी छात्रावास में गणेश प्रसाद वर्णी जी की 153वीं जयंती विविध आयोजनों के साथ मनाई गई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, विचार गोष्ठी और पुरस्कार वितरण ने समारोह को विशेष बनाया। पढ़िए श्रीफल साथी सुनील जैन की यह रिपोर्ट।
उत्तर भारत के प्रथम दिगंबराचार्य शांतिसागर छाणी परंपरा के चतुर्थ पट्टाचार्य जैनाचार्य श्री सुमतिसागर महाराज का समाधि स्मृति दिवस 3 अक्टूबर को मुरैना में मनाया जाएगा। अभिषेक, शांतिधारा, छत्तीसी विधान और विनयांजलि सभा आयोजित होगी। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।