राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरवाड़ नगरी में संयम भूषण चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर का पाद प्रक्षालन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सुख-शांति, खुशहाली की मंगल कामना के साथ गुरुदेव से आशीष पूर्वक मार्गदर्शन लिया। पढ़िए राजेश जैन दद्दू की रिपोर्ट...
सरवाड़। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सरवाड़ नगरी में संयम भूषण चतुर्थ पट्टाचार्य श्री सुनीलसागर का पाद प्रक्षालन किया। इसके साथ ही उन्होंने राज्य के सुख-शांति, खुशहाली की मंगल कामना के साथ गुरुदेव से आशीष पूर्वक मार्गदर्शन लिया। इस अवसर पर समाज पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री का स्वागत अभिनन्दन किया। आचार्य भगवंत ने सबसे प्राचीन भाषा प्राकृत में स्वरचित पंच तीर्थंकर व श्री राम जन्म भूमि जन्म भूमि जयदु अयोध्या स्तुति की प्रति भेंट की। आचार्य श्री ने उनके विनय, सरलता को देखते हुए कहा कि आप यथा नाम, तथा गुण हो।आपके कुशल नेतृत्व में सम्पूर्ण राजस्थान के सर्व समाज का चहुंमुखी विकास हो, अहिंसा-शन्ति-भाईचारा व सदाचार का प्रसार हो।मुख्यमंत्री ने भगवान महावीर स्वामी के 2550वें निर्वाण वर्ष के उपलक्ष्य में भारत भ्रमण के लिए निकले अहिंसा रथ मे विराजित भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा जी की भी आरती उतारी।

https://youtu.be/EXcve3cO8cQ?si=KBCp8PCOFy4-6S_E