बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया। प्रातः श्री आदिनाथ भगवान, श्रीशांतिनाथ, श्री पार्श्वनाथ भगवान पर श्रावकों ने बारी-बारी से अभिषेक कर शांतिधारा बड़े उत्साह पूर्वक की। पढ़िए प्रकाश पाटनी की रिपोर्ट...
भीलवाड़ा। बापू नगर स्थित श्री पदम प्रभु दिगंबर जैन मंदिर में 1008 श्री आदिनाथ भगवान का जन्म कल्याणक महोत्सव बड़े ही उत्साह पूर्वक मनाया गया।ट्रस्ट अध्यक्ष लक्ष्मीकांत जैन ने बताया कि प्रातः श्री आदिनाथ भगवान, श्रीशांतिनाथ, श्री पार्श्वनाथ भगवान पर श्रावकों ने बारी-बारी से अभिषेक कर शांतिधारा बड़े उत्साह पूर्वक की। श्रीआदिनाथ भगवान की पूजा- अर्चना कर अर्घ्य समर्पित किये। इसके उपरांत सभी महिला, पुरुष, युवा अपने हाथों में जैन ध्वज लिए भक्ति-भाव से जयकारा करते जुलूस निकाला। जुलूस मुख्य मार्ग से गुजरते हुए भगवान महावीर के संदेशों को गूंजायमान करते हुए पुनः मंदिर स्थल पहुंचा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में धर्मालुगण उपस्थित थे।