भोपाल। गुणायतन प्रणेता ,भावना योग प्रवर्तक शंका समाधान जनक मुनि श्री प्रमाण सागर जी के सानिध्य में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भावना योग का विशाल आयोजन किया जा रहा है।

21 जून को प्रातः सुबह 6 बजे से टी टी नगर स्टेडियम में यह आयोजन होगा। समाज प्रचारक राजेश जैन दद्दू ने सर्व समाज से इस आयोजन में भाग लेने की अपील की है।