तालनपुर अतिशय तीर्थ में दो दिवसीय महोत्सव सानंद पूर्ण : भगवान मल्लिनाथ स्वामी का महामस्ताभिषेक किया

मुनिश्री प्रणुत सागर जी के सानिध्य में तालनपुर तीर्थ क्षेत्र में दो दिवसीय वार्षिक बड़ी संख्या में दूरदराज से आए भक्तों की उपस्थिति में हर्षाेउल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय महोत्सव में तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने अनेक धार्मिक आयोजन करवाए। कुक्षी से पढ़िए, यह खबर...
कुक्षी। मुनिश्री प्रणुत सागर जी के सानिध्य में तालनपुर तीर्थ क्षेत्र में दो दिवसीय वार्षिक बड़ी संख्या में दूरदराज से आए भक्तों की उपस्थिति में हर्षाेउल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस दो दिवसीय महोत्सव में तीर्थ क्षेत्र कमेटी ने अनेक धार्मिक आयोजन करवाए। इसमें अंतिम दिन भगवान श्री मल्लीनाथ स्वामी का शुद्ध जल से महामस्तकाभिषेक हुआ। इसमें संपूर्ण निमाड़ क्षेत्र के समाजजनों ने उपस्थित होकर इस सफल आयोजन को विशाल स्वरूप प्रदान किया। संपूर्ण कार्यक्रमों की समाप्ति के बाद मुनिश्री प्रणुत सागर जी ने तीर्थ क्षेत्र से दोपहर बाद दाहोद(गुजरात) की ओर विहार किया। श्रद्धालुओं ने उन्हें श्रद्धाभाव से विदा किया। मुनिश्री के जयकारों से परिसर गूंज उठा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:12 am
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी में सजेगी भव्य झांकी : मुनि सम्बुध्द सागर जी महाराज, मुनि श्री सुविवेक सागर जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 11:04 am



