पर्युषण पर्व के पूर्व मंदिरजी में प्रतिमाओं का किया परिमार्जन : सामूहिक रूप से मंदिरों में किया स्वच्छता अभियान

दिगंबर जैन समाज के महापर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व भादव सुदी पंचमी से प्रारंभ होने जा रहे हैं। जो 10 दिन तक चलेंगे। समाजजनों ने श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी पहुंचकर धातु की प्रतिमाओं और यंत्रों का बड़ा प्रक्षाल कर मार्जन किया। जिनवाणी की वैयावृत्ति की एवं मंदिरों की साफ-सफाई की। सनावद से पढ़िए, सन्मति जैन काका की यह खबर...
सनावद। दिगंबर जैन समाज के महापर्व पर्वाधिराज पर्युषण पर्व भादव सुदी पंचमी से प्रारंभ होने जा रहे हैं। जो 10 दिन तक चलेंगे। सन्मति काका ने बताया कि इस अवसर समाज के मनीष चौधरी, आशीष जैन, हर्षित जैन, हेमू जैन, अचिंत्य जैन, संयम जटाले, कमल केके, अक्षय सराफ, सुनील पंचोलिया, प्रवीण जैन, सरल जटाले, मनोज जैन, अभिषेक गोटू, गौतम जैन, हेमा मुंशी, पुष्पा जैन, संध्या पंचोलिया ने श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर जी पहुंचकर धातु की प्रतिमाओं और यंत्रों का बड़ा प्रक्षाल कर मार्जन किया। जिनवाणी की वैयावृत्ति की एवं मंदिरों की साफ-सफाई की। इसी के साथ सुपार्श्वनाथनाथ मंदिर, खंडेलवाल छोटा मंदिर, श्रीमंदर जिनालय, महावीर जिनालय में भी सामूहिक प्रक्षालन किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
ग्राउंड रिपोर्ट :स्वाद की राजधानी में ‘संयम’ भारी: दशलक्षण में हजारों ने छोड़ा बाहर का खाना, 56 दुकान से सराफा तक घटी ग्राहकी
दशलक्षण पर्व में जैन समाज के बाहर का भोजन त्यागने का असर इंदौर के फूड मार्केट पर दिखा। 56 दुकान से सराफा तक दुकानदारों ने ग्राहकी में कमी बताई।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 17-09-2026, 10:50 pm
भक्ति और साधना से गूंजा जयपुर हाउस जैन मंदिर : आचार्य सौभाग्यसागर जी ने कहा—अहंकार छोड़ विनम्रता अपनाना ही उत्तम मार्दव धर्म
आगरा के जयपुर हाउस स्थित शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में दशलक्षण महापर्व के दूसरे दिन उत्तम मार्दव धर्म की आराधना हुई। आचार्य सौभाग्यसागर जी ने अहंकार त्यागकर विनम्रता, सरलता और सहजता अपनाने की प्रेरणा दी।
इंदौर • Shreephal Jain News • 17-09-2026, 10:46 pm



