जैन समाज गौरवान्वित हुआ : भोपाल के अयान जैन ने सिविल सर्विसेस परीक्षा में की 16वीं रैंक हासिल

सिविल सर्विसेस परीक्षा में अयान जैन ने इतिहास रच दिया है। भोपाल निवासी सेवा निवृत्त आईपीएस मुकेश जैन के बड़े बेटे अर्थ जैन पहले ही आईएएस अफसर हैं और उज्जैन में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और अब घोषित परीक्षाफल में उनके छोटे पुत्र अयान जैन ने 16वीं रैंक अर्जित की है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
भोपाल। सिविल सर्विसेस परीक्षा में अयान जैन ने इतिहास रच दिया है। भोपाल निवासी सेवा निवृत्त आईपीएस मुकेश जैन के बड़े बेटे अर्थ जैन पहले ही आईएएस अफसर हैं और उज्जैन में एसडीएम के रूप में सेवाएं दे रहे हैं और अब घोषित परीक्षाफल में उनके छोटे पुत्र अयान जैन ने 16वीं रैंक अर्जित की है। अयान ने ने पिछली बार भी यूपीएससी ब्रेक कर ली थी, जिसमें उनकी 72वीं रैंक आई थी। बड़ी बात यह है कि उनके बड़े भाई अर्थ जैन की भी यूपीएससी परीक्षा में 16वीं रैंक आई थी। इस प्रकार यूपीएससी के इतिहास में यह पहली बार हुआ है कि दो सगे भाइयों को एक ही रैंक प्राप्त हुई हो। यही नहीं एमपी के आईपीएस अफसरों के परिवार में ऐसा पहली बार हुआ है कि दोनों बेटों ने आईएएस बनने में सफलता हासिल की हो। दिगम्बर जैन समाज समाजिक सांसद इदौर के अध्यक्ष राजकुमार पाटोदी, सुशील पांड्या, मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन, महावीर ट्रस्ट के अध्यक्ष अमित कासलीवाल,दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश विनायका, राजेश जैन दद्दू, हंसमुख गांधी, टीके वेद ,परवार समाज महिला संगठन की अध्यक्ष मुक्ता जैन,सारिका जैन, पुष्पा कासलीवाल, सीमा रावत ने अयान को बंधाई देते हुए उज्जवल भविष्य की कामनाएं कीं।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हनुमान चौराहा एवं जत्ती कटरा जैन मंदिर में वार्षिक कलशाभिषेक : जलयात्रा, 1008 कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व से गूंजा भक्तिमय वातावरण
आगरा में श्री महावीर स्वामी एवं शांतिनाथ दिगंबर जैन मंदिरों के संयुक्त आयोजन में जलयात्रा, कलशाभिषेक और क्षमावाणी महापर्व संपन्न हुआ। सायं 108 दीपकों से आरती एवं भजन संध्या हुई। पढ़िए श्रीफल साथी शुभम जैन की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 09:19 pm
वात्सल्य सेवा समिति ने मनाया क्षमावाणी पर्व : सदस्यों ने परस्पर क्षमा मांगकर दिया मैत्री और सद्भाव का संदेश
आगरा के बोदला स्थित विश्वकर्मा कॉम्प्लेक्स में वात्सल्य सेवा समिति ने क्षमावाणी पर्व मनाया। सदस्यों ने गले मिलकर क्षमायाचना की और मन से द्वेष-कटुता दूर करने का संकल्प लिया। पढ़िए श्रीफल साथी आगरा की रिपोर्ट।
आगरा • Shreephal Jain News • 30-09-2026, 09:18 pm



