सनावद में आचार्य विनम्र सागर जी महाराज का मंगल प्रवेश: समाजजनों ने की भव्य अगवानी

सनावद में आचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा (17पिच्छी) ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में हुआ। वे सिद्धवरकूट की ओर से विहार कर आ रहे थे। समाजजनों ने उनकी भव्य अगवानी की। सनावद से पढ़िए, यह खबर...
सनावद। संतों की सेवा में अग्रणी नगर में निरंतर साधुओं का आना जारी है। मंगलवार को आचार्य 108 श्री विनम्रसागर जी भक्तामर वाले बाबा (17पिच्छी) ससंघ का मंगल प्रवेश धर्मनगरी में हुआ। वे सिद्धवरकूट की ओर से विहार कर आ रहे थे। सन्मति जैन काका ने बताया की इस अवसर पर सभी समाजजन आचार्य संघ की मंगल अगवानी के लिए औंकारेश्वर रोड रेलवे गेट पर पहुंचे। आचार्य संघ की अगवानी की और धर्म प्रभावना में सहयोगी बने। आचार्य ससंघ ने नगर के जिनमदिरों के दर्शन किए। श्री पार्श्वनाथ बड़ा मंदिर एवम सुपार्श्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। जहां महिला मंडल ने आचार्य श्री के पाद प्रक्षालन किए। आचार्य संघ की आचार्य शांति सागर वर्धमान देशना संत निलय में आचार्य संघ की मंगल देशना हुई। इसके बाद आचार्य संघ की आहार चर्या हुई। दोपहर में आचार्य श्री द्वारा तत्व चर्चा की गई एवं शाम को गुरु भक्ति आरती प्रश्नमंच किए गए। इस अवसर पर सभी समाजजन उपस्थित थे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
सुगंध दशमी पर 48 दीपों से हुई महाआरती : नौगामा के सुखोदय तीर्थ में उत्तम संयम धर्म की भक्तिमय आराधना
नौगामा के सुखोदय तीर्थ नसियाजी में उत्तम संयम धर्म एवं सुगंध दशमी श्रद्धापूर्वक मनाई गई। अभिषेक, शांतिधारा, धूप अर्पण, 48 दीप विधान, तपस्वी सम्मान और नेम-राजुल नाटक आकर्षण रहे। पढ़िए श्रीफल साथी सुरेश चंद्र गांधी की रिपोर्ट।
नौगामा (बांसवाड़ा • सुरेश चंद्र गांधी • 21-09-2026, 05:44 pm
हृदय में प्रभु का आसन और मन पर अनुशासन हो तो जीवन पावन बनेगा : मुनि समतासागर महाराज ने समझाया संयम का मर्म
कुण्डलपुर में मुनि समतासागर महाराज ने उत्तम संयम धर्म के माध्यम से विचार, वाणी, समय और इंद्रियों पर नियंत्रण का संदेश दिया। धूप दशमी पर शोभायात्रा के साथ बड़े बाबा मंदिर में धूप खेवन हुआ। पढ़िए श्रीफल साथी अविनाश जैन ‘विद्यावाणी’ की रिपोर्ट।
दमोह (कुण्डलपुर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 05:43 pm



