सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से मुनि संघों एवं आर्यिका संघों का मंगल विहार विभिन्न नगर क्षेत्र की ओर निरंतर होने का क्रम जारी है। 20 जून को प्रातः आर्यिकारत्न श्री पूर्णमति माताजी ससंघ का मंगल विहार आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ। पढ़िए यह रिपोर्ट...
कुंडलपुर (दमोह)। सुप्रसिद्ध सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर से मुनि संघों एवं आर्यिका संघों का मंगल विहार विभिन्न नगर क्षेत्र की ओर निरंतर होने का क्रम जारी है। 20 जून को प्रातः आर्यिकारत्न श्री पूर्णमति माताजी ससंघ का मंगल विहार आचार्य श्री समय सागर जी महाराज के मंगल आशीर्वाद से कुंडलपुर से पटेरा की ओर हुआ ।विहार दिशा संभवतः मुरार, ग्वालियर की ओर हो रहा है। पटेरा में आहार चर्या संपन्न हुई।

विभिन्न नगरों से चातुर्मास की आस लेकर कुंडलपुर में आचार्य श्री समय सागर जी महाराज से अपने-अपने नगर में चातुर्मास हेतु निवेदन करने बड़ी संख्या में लोग पहुच रहे हैं। बांसा ग्राम से पैदल चलकर बड़ी संख्या में लोग कुंडलपुर पहुंचे और चातुर्मास नगर में स्थापित हो इस आशा के साथ आचार्य श्री समय सागर जी महाराज से निवेदन किया।