आगरा। दशलक्षण महापर्व के समापन के उपलक्ष्य में सकल जैन समाज ताजगंज के तत्वावधान में शनिवार, 26 सितंबर को श्रीजी की भव्य रथयात्रा निकाली गई। रथयात्रा में एक रथ में जिनवाणी को तथा दूसरे रथ में श्रीजी को विराजमान कर नगर भ्रमण कराया गया।

श्रीजी को रथ में विराजमान करने का सौभाग्य

श्रीजी को रथ में विराजमान कराने का सौभाग्य मधुर जैन को प्राप्त हुआ। रथ के सारथी सचिन जैन एवं कुबेर सम्यक जैन बने।

रथयात्रा का शुभारंभ दोपहर 2 बजे श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर से हुआ। श्रद्धालु श्रीजी को रथ में विराजमान कर भक्तिभाव से नगर भ्रमण के लिए निकले।

प्रमुख मार्गों से निकली यात्रा

रथयात्रा कसेरट बाजार, कटरा जोगीदास, चौक, कागजियान, घीआई मंडी, गुड़हाई मंडी, दलिहाई, नंदा बाजार, तांगा स्टैंड एवं चौक थाना होते हुए श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती बड़ा मंदिर के पंडाल पहुंची।

मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं ने श्रीजी की आरती कर स्वागत किया। भक्ति गीतों एवं जिनेंद्र भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। ताजगंज जैन समाज के महिला, पुरुष एवं बच्चों के साथ अन्य समाजों के लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

मंगल कलश से हुआ जिनाभिषेक

रथयात्रा के मंदिर परिसर पहुंचने के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान पार्श्वनाथ की विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना की। इसके पश्चात मंगल कलश के माध्यम से श्रीजी का जिनाभिषेक किया गया।

धार्मिक कार्यक्रमों के उपरांत समाज की ओर से स्नेह मिलन का आयोजन भी किया गया।

एक नजर में

दशलक्षण महापर्व के समापन पर ताजगंज जैन समाज ने रथयात्रा निकाली।

एक रथ में जिनवाणी एवं दूसरे रथ में श्रीजी को विराजमान किया गया।

मधुर जैन को श्रीजी को रथ में विराजमान कराने का सौभाग्य मिला।

नगर भ्रमण के दौरान जगह-जगह श्रीजी की आरती कर स्वागत हुआ।

मंदिर परिसर में पूजन के बाद मंगल कलश से जिनाभिषेक हुआ।

इस अवसर पर मंदिर अध्यक्ष संजय जैन, मंत्री संजय बाबू जैन, विजय जैन, योगेश जैन, धीरज जैन, मनोज जैन, सचिन जैन, विनय जैन, सुबोध जैन, दीपक जैन, मीरा जैन, रितु जैन, सपना जैन, गीता जैन, मीडिया प्रभारी उत्सव जैन, शुभम जैन सहित ताजगंज जैन समाज के अनेक श्रद्धालु एवं विभिन्न स्थानों से आए समाजबंधु उपस्थित रहे।

पोल : रथयात्रा का कौन-सा दृश्य सबसे अधिक भक्तिभाव जगाता है?

रथ में श्रीजी और जिनवाणी का नगर भ्रमण

मार्ग में आरती एवं जयकारों से स्वागत

श्रीफल साथी : उत्सव जैन, आगरा