रिजर्व बैंक की गाइडलाइंस के अनुसार, रविवार के अलावा महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बैंक बंद रहते हैं। नीचे अगस्त महीने में बैंकों की छुट्टियों के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसके आधार पर आप अपने बैंक से जुड़े काम निपटा लें। ताकि आपको बैंक से संबंधित किसी भी कार्य के लिए कोई समस्या न हो।
07 अगस्त रविवार 09 अगस्त को मोहर्रम 11 अगस्त को रक्षाबंधन 13 को द्वितीय शनिवार 14 को रविवार 15 को स्वतंत्रता दिवस 18 अगस्त को जन्माष्टमी 21 अगस्त रविवार 27 को चौथा शनिवार 28 अगस्त रविवार
स्कूल भी रहेंगे बंदबता दें कि सात अगस्त को रविवार का अवकाश है। 11 अगस्त को इस बार रक्षाबंधन है, जिसके कारण इस दिन सभी स्कूल बंद रहेंगे। 13 अगस्त को महीने का दूसरा शनिवार है। इसलिए स्कूल बंद रहेंगे। वहीं, 14 अगस्त को रविवार का अवकाश रहेगा। अगले दिन 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस है। 18 अगस्त को जन्माष्टमी त्योहार की छुट्टी रहेगी। वहीं, 21 अगस्त और 28 अगस्त को रविवार का अवकाश। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सुलभ रहेगी अगस्त में बैंक में छुट्टियां रहेंगी, लेकिन आप अपने बैंकिंग से जुड़े काम ऑनलाइन मोड में पूरे कर सकते हैं। ऑनलाइन बैंकिंग सर्विस सभी दिन उपलब्ध रहेगी।
ऐसी रोचक खबरों के लिए हमारे वॉट्स ऐप ग्रुप से जुडने के लिए क्लिक करें ।



