उदयपुर। जैन सोशल ग्रुप प्लैटिनम के पुरुष सदस्यों का सौहार्द मिलन समारोह आज श्रीजी गढ़ रिसोर्ट में आयोजित किया गया। सुहाने मौसम और पहाड़ियों के बीच आयोजित इस कार्यक्रम में ग्रुप के 50 से अधिक पुरुष सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ग्रुप के संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत ने बताया कि पुरुष सदस्यों के आपसी मेलजोल एवं सौहार्द को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस मिलन समारोह का आयोजन किया गया। ग्रुप अध्यक्ष पंकज जैन ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान सभी सदस्यों ने पहाड़ियों के बीच प्राकृतिक वातावरण का आनंद लिया। सदस्यों ने पूल का आनंद लेने के साथ-साथ विभिन्न मनोरंजक एवं रोचक गेम्स खेले तथा अंताक्षरी में भी उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान सदस्यों ने आपसी संवाद एवं हास-परिहास के साथ खुशनुमा समय बिताया।
इन्होंने की सहभागिता
ग्रुप सचिव लोकेश जैन ने बताया कि कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष जितेंद्र हरकावत, अध्यक्ष पंकज जैन, पूर्व अध्यक्ष मुकेश चपलोत, आशीष रतनावत, सह-सचिव राहुल जैन, कोषाध्यक्ष हेमेंद्र जैन, पीआरओ एडमिन गीतेश जैन, कार्यकारिणी सदस्य सुनील जैन, अल्पेश जैन, नितिन कोठारी सहित 50 से अधिक सदस्यों ने सहभागिता की। कार्यक्रम के अंत में सचिव लोकेश जैन ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।




