कुचामन सिटी। महावीर इंटरनेशनल, कुचामन सिटी के तत्वावधान में गुणमाला देवी पाण्ड्या (स्व. कमलकुमार जैन) के सौजन्य से रविवार को 46वां निःशुल्क हड्डी रोग जांच शिविर अरिहंत हेल्थ केयर सेंटर, राजकीय चिकित्सालय के पास लगाया गया। शिविर में हड्डी, जॉइंट, लिगामेंट एवं घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी विशेषज्ञ डॉ. जितेश जैन (राजस्थान हॉस्पिटल, जयपुर) ने मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया। शिविर का शुभारंभ दानदाता वीर कैलाशचंद जैन पाण्ड्या, शिविर संयोजक वीर रमेश पहाड़िया, वीर संजय अग्रवाल, वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा, वीर सुरेश कुमार जैन, संस्था अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव वीर अजित पहाड़िया, वीर नरेश जैन एवं डॉ. जितेश जैन ने किया।

शिविर में 21 एक्स-रे एवं 11 रक्त संबंधी निशुल्क जांचें हुईं

वीर संदीप पाण्ड्या एवं तेजकुमार बड़जात्या ने बताया कि शिविर में कुचामन शहर सहित डीडवाना, मकराना, नावां, मीठड़ी, परबतसर, पदमपुरा, पलाड़ा, मारोठ, चितावा, जुसरी, लालास, अलखपुरा, भदलिया, रसाल, केकड़ी एवं राणासर सहित विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए 81 मरीज लाभान्वित हुए। शिविर में 21 एक्स-रे एवं 11 रक्त संबंधी जांचें निःशुल्क की गईं तथा मरीजों को विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श भी प्रदान किया गया। संस्था के वीर सुभाष पहाड़िया ने कहा कि महानगरों के ख्याति प्राप्त विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं कुचामन में उपलब्ध होने से आमजन को काफी लाभ मिल रहा है।

इनका सहयोग सराहनीय रहा

वीर सुरेन्द्र सिंह दीपपुरा ने बताया कि वीर भानुप्रसाद ओदिच्य, वीर नंदकिशोर बिडसर, शबाना, जितेन्द्र एवं सुरजीत का शिविर के आयोजन में सराहनीय सहयोग रहा। संस्था सचिव वीर अजित पहाड़िया ने चिकित्सक, सहयोगियों, दानदाताओं एवं शिविर में पहुंचे सभी मरीजों के प्रति आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया।