संस्कार शिविर में 300 बच्चों ने लिया धर्म लाभ : बच्चों के संस्कार करवाकर उन्हें दी विशेष जानकारी

शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर में विराजमान मुनि श्री अनुमान सागर जी के सानिध्य में सोमवार दोपहर 2 बजे ‘आओ संस्कारवान बने’ संस्कार शिविर कार्यक्रम हुआ। इसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। भिंड से पढ़िए, सोनल जैन की यह रिपोर्ट...
भिंड। शहर के आदिनाथ दिगंबर जैन चैत्यालय मंदिर में विराजमान मुनि श्री अनुमान सागर जी के सानिध्य में सोमवार दोपहर 2 बजे ‘आओ संस्कारवान बने’ संस्कार शिविर कार्यक्रम हुआ। इसमें 300 बच्चों ने भाग लिया। गौरव पाठशाला प्रणेता मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज के करकमलों से विद्या संस्कार शिविर में 300 बच्चों के संस्कार करवाए। ‘ज्ञान जगाएं’ कार्यक्रम में उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम में बच्चों सहित अन्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के बाद बच्चे-बच्चियों के लिए विशेष अमृत पान स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। 4 फ़रवरी को मुनि श्री का मंगल विहार भिंड से अतिशय क्षेत्र पावई के लिए होगा एवं 6 फरवरी को अतिशय क्षेत्र पावई में मुनि श्री अनुमान सागर जी महाराज का अवतरण दिवस मनाया जाएगा।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:16 am
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी में सजेगी भव्य झांकी : मुनि सम्बुध्द सागर जी महाराज, मुनि श्री सुविवेक सागर जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 11:04 am



