जिनागमपंथी श्रावक संघ का 20वां सामूहिक जिनाभिषेक : श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में आचार्य श्री नयनसागरजी के सानिध्य में हुआ कार्यक्रम

आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज के मंगल निर्देशन में रविवार को जिनागमपंथी श्रावक संघ सहारनपुर का 20 वां साप्ताहिक सामूहिक जिनाभिषेक श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर वीर नगर जैन बाग में आचार्य श्री नयनसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में हुआ। सहारनपुर से पढ़िए, सोनल जैन की यह खबर...
सहारनपुर। आचार्य श्री विमर्शसागर जी महाराज के मंगल निर्देशन में रविवार को जिनागमपंथी श्रावक संघ सहारनपुर का 20 वां साप्ताहिक सामूहिक जिनाभिषेक श्री दिगंबर जैन पंचायती मंदिर वीर नगर जैन बाग में आचार्य श्री नयनसागरजी महाराज के मंगल सान्निध्य में हुआ। प्रथम क्रम में रविवार को पधारे सभी श्रावक भाइयों का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया गया। इन बंधुओं ने आचार्य श्री के सान्निध्य में अभिषेक एवं शांतिधारा कर धर्म लाभ प्राप्त किया। आचार्य श्री के मंगल सान्निध्य एवं आशीर्वाद स्वरूप सभी उपस्थित श्रावकों ने आनंदमय रूप से अभिषेक एवं शांतिधारा की। आचार्य श्री के सम्मुख गुरु वंदना प्रस्तुतकी। अग्रिम क्रम में सभी जिनागम पंथी श्रावक संघ सहारनपुर परिवार की ओर से अजय जैन, दीपक जैन, नीरज जैन, अतुल जैन, नितिन जैन, पंकज जैन, सुशील जैन एवं सभी मंदिर समिति का आभार व्यक्त किया गया। इन्होंने सभी व्यवस्था का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूर्ण कराने में योगदान दिया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
हर घंटे अपडेट होंगी विशेष मंदिरों की तस्वीरें : श्रीफल जैन न्यूज के साथ जुड़े रहें, धूप दशमी की झलकियां देखते रहें
धूप दशमी पर इंदौर के लगभग 136 दिगंबर जैन मंदिरों में झांकियां और मांडले सजाए जा रहे हैं। श्रीफल जैन न्यूज की टीम विशेष मंदिरों की तस्वीरें व जानकारी इस समाचार में प्रति घंटे अपडेट करती रहेगी।
इंदौर • रेखा संजय जैन • 21-09-2026, 11:12 am
श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समर्थ सिटी में सजेगी भव्य झांकी : मुनि सम्बुध्द सागर जी महाराज, मुनि श्री सुविवेक सागर जी महाराज का मिलेगा सानिध्य
दशलक्षण महापर्व के छठे दिवस धूप दशमी पर्व पर इस वर्ष जैन तीर्थ पर एक आकर्षक झांकी लगाई जा रही है। जिसमें प्राचीन तीर्थ के दर्शन का लाभ प्राप्त होगा। ज्ञानवर्धक क्विज़ का आयोजन भी किया जा रहा है। इंदौर से पढ़िए, ओम पाटोदी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 11:04 am



