समाचार

कुण्डलपुर में हुआ समारोह स्थल का भूमि पूजन आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव का भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न


आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव हेतु समारोह स्थल पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र जैन वास्तु इंदौर ने भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। पूज्य बड़े बाबा के चरणों में श्रीफल समर्पित कर पूजा अर्चना आज्ञा के पश्चात वास्तु विधान किया गया । पढ़िए रत्नेश जैन रागी बकस्वाहा की रिपोर्ट……..


कुण्डलपुर। 21 मार्च सुप्रसिद्ध श्री दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र कुंडलपुर में आगामी 16 अप्रैल 2024 को आयोजित होने जा रहे आचार्य पद पदारोहण अनुष्ठान महामहोत्सव हेतु समारोह स्थल पर भूमि पूजन का कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस अवसर पर राजेंद्र जैन वास्तु इंदौर ने भूमि पूजन का कार्यक्रम संपन्न कराया। पूज्य बड़े बाबा के चरणों में श्रीफल समर्पित कर पूजा अर्चना आज्ञा के पश्चात वास्तु विधान किया गया ।

कमिश्नर,डीआईजी सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने किया निरीक्षण

कुण्डलपुर कमेटी के प्रचार मंत्री जयकुमार जलज हटा एवं मीडिया समिति के राजेश रागी बकस्वाहा ने बताया कि कुण्डलपुर में 16 अप्रैल को आयोजित इस महामहोत्सव की विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर सागर कमिश्नर वीरेंद्र रावत , डीआईजी सुनील कुमार जैन , दमोह कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर , पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी , एसडीएम राकेश मरकाम , एसडीओपी , लोक निर्माण अधिकारी , तहसीलदार मोहित जैन , थाना प्रभारी अमित मिश्रा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारीगण कुंडलपुर पहुंचे और कुण्डलपुर कार्यालय में महामहोत्सव के संबंध में कमेटी के पदाधिकारियों से आवश्यक जानकारी लेकर विचार विमर्श किया , कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं के संबंध में आश्वस्त किया और पूज्य बड़े बाबा के दर्शन किए, श्री फल अर्पित किया ,आरती की । इस अवसर पर कुंडलपुर क्षेत्र कमेटी के पदाधिकारी व सदस्य के सामाजिक कार्यकर्ता जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति रही।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
4
+1
2
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page