समाचार

श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ : सातवें दिन चढ़ाए श्रीजी के समक्ष 512 अर्घ्य


शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मुनि श्री 108  साक्ष्यसागर जी महाराज, मुनिश्री 108 योग्यसागर जी एवं मुनिश्री 108  निवृतसागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों ने विधान के सातवें दिन का शुभारंभ श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा के साथ किया। इसके बाद 512 अर्घ्य चढ़ाए गए। पढ़िए शुभम जैन की रिपोर्ट…


आगरा। शमशाबाद रोड स्थित राहुल विहार के श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन पंचायती मंदिर में मुनि श्री 108  साक्ष्यसागर जी महाराज, मुनिश्री 108 योग्यसागर जी एवं मुनिश्री 108  निवृतसागर जी महाराज ससंघ एवं गणिनी आर्यिका श्री आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में अष्टान्हिका पर्व पर श्री सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्व शांति महायज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। भक्तों ने विधान के सातवें दिन सौधर्म इंद्र सहित सभी इंद्र, इंद्राणियों ने जिनेंद्र भगवान का पूजन किया। श्रीजी का अभिषेक एवं वृहद शांतिधारा विधानचार्य शशिकांत जैन ने मंत्रों के उच्चारण के साथ सम्पन्न कराई। इसके बाद विधान की आराधना शुरू हुई। श्रद्धालुओ ने मंडप पर विधानचार्य शशिकांत जैन शास्त्री एवं प्रतिष्ठाचार्य वीरेंद्र कुमार जैन शास्त्री के निर्देशन में मंत्रोच्चारण के साथ 512 अर्घ्य समर्पित किए। संगीतकार महेंद्रमानव एंड पार्टी भोपाल के मधुर जैन भजनों ने वातावरण में विशेष ऊर्जा भर दी। इंद्र-इंद्राणियों ने नृत्य के साथ प्रभु के चरणों में भक्ति प्रस्तुत की। इस दौ विधान में मौजूद सभी इंद्र-इंद्राणियों ने जैन भजनों पर नृत्य के साथ प्रभु के चरणों में भक्ति प्रस्तुत की। इस दौरान सौभाग्यशाली गुरुभक्तों ने गुरुमां का पाद प्रक्षालन एवं शास्त्र भेंटकर मंगल आशीर्वाद प्राप्त किया। रात्रि में श्रीजी संगीतमयी भव्य आरती की गई। रात 8.30 बजे नाट्यकार बाहुबली एंड पार्टी ललितपुर के कलाकारों द्वारा बहुत सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। 20 नवंबर से गणिनी आर्यिका श्री 105 आर्षमति माताजी ससंघ के मंगल सानिध्य में राहुल विहार जैन मंदिर में चल रहे श्री सिद्धचक महामंडल विधान का समापन 28 नवंबर को विश्व शांति महायज्ञ के साथ होगा। कार्यक्रम में रोहित जैन अतिशय जैन, प्रिंस जैन, अतुल जैन, योगेश जैन, पवन कुमार जैन, लोकचंद जैन, दीपचंद जैन, सतीश चंद जैन, संजय कुमार जैन, ताराचंद जैन सहित समस्त राहुल विहार जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
2
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page