समाचार

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजन : सुप्रीम कोर्ट में कराया न्यायाधीशों और वकीलों को योग


अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अजय कुमार जैन ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में भी योगा सेशन आयोजित किया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीश एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल थे। मूल रूप से झुमरीतिलैया निवासी अजय कुमार जैन अधिवक्ता होने के साथ-साथ योगा वैलनेस इंस्ट्रक्टर एवं अरहम ध्यान योग ट्रेनर हैं। पढ़िए जैन राज कुमार अजमेरा की रिपोर्ट…


नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर अजय कुमार जैन ने सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया में भी योगा सेशन आयोजित किया, जिसमें मुख्य न्यायाधीश तथा अन्य न्यायाधीश एवं वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल थे। मूल रूप से झुमरीतिलैया निवासी अजय कुमार जैन अधिवक्ता होने के साथ-साथ योगा वैलनेस इंस्ट्रक्टर एवं अरहम ध्यान योग ट्रेनर हैं।

वह जूम एप के माध्यम से करीब सवा 3 साल में 1200 से ज्यादा क्लासेस ले चुके हैं। यह क्लास 25 मार्च, 2020 को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से ही गुरुदेव मुनि श्री प्रणम्य सागरजी महाराज के आशीर्वाद से नियमित निशुल्क और निरंतर चली आ रही है। इस वर्ष भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में अजय कुमार जैन ने विशेष ऑनलाइन क्लास ली, जिसमें देश -विदेश से अनेक लोगों ने भाग लिया।

योग दिवस के उपलक्ष्य में अजय कुमार जैन ने इंसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी बोर्ड ऑफ इंडिया के ऑफिसर्स के लिए भी योगा सेशन कराया। अजय कुमार जैन मिनिस्ट्री ऑफ आयुष से सर्टिफाइड योगा वैलनेस इंस्ट्रक्टर हैं और इनका नामका नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में भी दर्ज हुआ है। इन्हें इंडियन अचीवर्स अवॉर्ड, ग्लोबल वैलनेस फोरम टॉप 10 बेस्ट परफारमेंस अवॉर्ड एवं ग्लोबल वैलनेस एंबेसडर अवॉर्ड, 2022 भी मिल चुका है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
1
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page