श्री सुरेशचंद स्वयंलता धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट विदिशा द्वारा आयोजित कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर में 74 दिव्यांग जनों को 1 व 2 जून को कृत्रिम पैर निःशुल्क लगवाए। पढ़िए राजेश जैन दददू की रिपोर्ट…
विदिशा। श्री सुरेशचंद स्वयंलता धार्मिक एवं परमार्थिक ट्रस्ट विदिशा द्वारा आयोजित कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर में 74 दिव्यांग जनों को 1 व 2 जून को कृत्रिम पैर निःशुल्क लगवाए जिसके अंतर्गत मड़ावरा से देवेंद्र कुमार जैन सर्राफ के प्रयास से 15 दिव्यांग जनों का इस मानव सेवा के महायज्ञ में रजिस्ट्रेशन कराया गया था। इसमें आज 2 जून दिन शुक्रवार को 11 दिव्यांग जनों को सफलतापूर्वक भाव नगर गुजरात से पधारे कुशल डॉक्टरों के मार्ग दर्शन में कृत्रिम पैर लगाए गए, इस जीवन परिवर्तन के अवसर पर सभी दिव्यांग जनो की खुशी देखते बनती थी ।

मानव सेवा के लिए दिया साधुवाद
सभी ने इस महायज्ञ के आयोजक सुरेशचंद एडवोकेट को बहुत बहुत साधुवाद दिया । उन्होंने कहा कि समस्त विदिशा जैन समाज एवं आयोजन समिति ने पूरे मनोयोग से तन मन धन से आयोजन को सफलता के उच्चतम स्तर तक पहुंचाने में कोई कसर नही छोड़ी। श्री दिगंबर जैन समाज मड़ावरा के इस छोटे से कार्यकर्ता को आयोजन समिति द्वारा जो मान सम्मान और अपनापन मिला वह आजीवन हृदयपटल पर अंकित रहेगा । इंदौर दिगंबर जैन समाज सामाजिक संसद उनके इस मानव सेवा के कार्यों की प्रशंसा की। मंत्री डॉ जैनेन्द्र जैन ने कहा कि आप ने समाज में कार्य करने वाले देवेन्द्र जैन का सम्मान कर एक प्रेरणा दायक कार्य किया













Add Comment