समाचार

आचार्य श्री सुनील सागरजी महाराज 19 को बडी चौपड पर देंगे मंगल प्रवचन

जयपुर: जैन नगरी जयपुर में भव्य चातुर्मास कर चुके आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज 19 नवम्बर को जयपुर के हृदय स्थल बडी चौपड पर मंगल प्रवचन देंगे। जयपुर में लम्बे समय बाद किसी जैन संत का बडी चौपड पर मंगल प्रवचन का कार्यक्रम हो रहा है। इस कार्यक्रम में पूरे जयुपर और आसपास के क्षेत्रों से लोगों के पहंुचेंगे।

आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज का चातुर्मास भट्टारक जी की नसियां में चल रहा था। इन दिनों वे जयपुर के जौहरी बाजार स्थित दिगम्बर जैन मंदिर मारूजी में हैं और प्रतिदिन जयपुर शहर के प्राचाीन मंदिरों का दर्शन कर रहे हैं। उल्लेखनीय है कि जयपुर के परकोटा क्षेत्र में लगभग हर चौराहे पर भव्य व कलात्मक दिगम्बर जैन मंदिर हैं और आचार्य श्री के सान्निध्य मंे शहरवासी भी इनके दर्शनों का लाभ ले रहे हैं।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page