समाचार

कूकस में चंद्रप्रभु निलय का लोकार्पण 20 को, आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज के सान्निध्य में होगा कार्यक्रम

जयपुर। जयपुर दिल्ली हाइवे पर कूकस ग्राम में बने अति प्राचाीन श्री दिगम्बर जैन अतिशय क्षेत्र चंद्रप्रभु जी में नवनिर्मित श्री चंद्रप्रभु निलय का तीन दिवसीय लोकार्पण समारोह बीस नवम्बर से शुरू होगा। सम्पूर्ण कार्यक्रम आचार्य श्री सुनील सागर जी महाराज और उनके संघ के सान्निध्य में होगा।

क्षे.त्र के मंत्री प्रदीप गोधा ने बताया कि बीस नवम्बर को आचार्य श्री सुबह छह बजे आमेर से विहार कर क्षेत्र पर मंगल प्रवेश करेंगे। इसके लिए साई बाबा मंदिर से जुूलूस निकाला जाएगा। सुबह साढे नौ बजे आचार्य श्री का मंगल प्रवचन होगा। इसके बाद लोकार्पण समारोह होगा। कार्यक्रम के बाद आचार्य श्री की आहार चर्या होगी।

शाम छह बजे मंगल आरती तथा रात्रि में वीर संगीत मण्डल की ओर से 48 दीपकों से भक्तामर स्तोत्र का अनुष्ठान किया जाएगा।
इसके बाद सोमवार 21 नवम्बर को प्रख्यात गायक नरेन््रद जैन द्वारा दोपहर एक बजे से भक्ति संगीत का कार्यक्रम होगा, वहीं 22 नवम्बर को स्वयंभू स्तोत्र विधान का आयेाजन किया जाएगा। प्रतिदिन शाम को भव्य मंगल आरती व अन्य कार्यक्रम होंगे।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page