Uncategorized समाचार

पूजन विधान भाव से करें- आदित्य सागर जी महाराज

पूजन विधान भाव से करें- आदित्य सागर जी महाराज

 

इंदौर – सुखलिया. राजेश जैन दद्दू| इंदौर सुखलिया में चल रहे सिद्ध चक्र मंडल विधान के तीसरे दिन गुरुवार को मुनिश्री आदित्य सागर जी महाराज ने मंगल प्रवचन मे कहा पूजन विधान क्रियाएं हमें अपने भाव से करनी चाहिये तभी उनका फल मिलेगा जैसे मैना सुंदरी ने श्री पाल का कष्ट मिटाया, श्री मानतुंगाचार्य द्वारा रचित भक्तामर की महिमा से 48 ताले खुल गये, अंजन चोर को णमोकार महामंत्र से पुण्य की प्राप्ति हुई। ये श्रद्धा भाव हर प्राणी मे होना चाहिये।

विधान के तहत पंडित भरत जी शास्त्री द्रारा सिद्ध चक्र मंडल विधान की क्रियाएं संपन्न कराई गई। दिगम्बर जैन सामाजिक संसद के कोषाध्यक्ष राजेंद्र जी सोनी एवम परवार मानव सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष राजेश जी लारेल ने अपने परिवार की ओर विधान मे द्रव्य सामग्री के विशेष सहयोग की स्वीकृति प्रदान की।

आज शाम की महाआरती का सोभाग्य सत्य प्रिय किरण जैन, स्कीम 54 के परिवार को मिला। भोजन की व्यवस्था में सुखलिया भक्तामर मंडल जिनेन्द्र ग्रुप बहुमंडल द्वारा सेवाये दी जा रही है।

आज रात्रि नाटिका में मनोज शर्मा दिल्ली द्रारा राजा बलि के दरबार का आयोजन रहेगा। आज विशेष रुप से राजेन्द्र सोनी, राजेश जी लारेल, विकास जी (बीडी बाले) पदम जी काला, महेन्द्र जी सिघंई, पवन जी सिघंई, सुखलिया अध्यक्ष विनोद जी, प्रद्युमन जी जैन, दिलीप जी जैन, संजय आई टी आई, नरेन्द्र जी पाटनी, पंकज जी सिघंई, विजय जी जैन, पवन जी जैन, जिनेन्द्र जी जैन (केसिट), चंद्रकुमार जैन, विनोद जैन(गोरीनगर), शेलेश जैन, समोसरण चातुर्मास समिति, सेटेलाइट समाज कार्यकारणी आदि अनेक समाज श्रेष्ठी इस पल के साक्षी बने।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

About the author

Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page