समाचार

48 दिन की मौन साधना के बाद कल अन्न ग्रहण करेंगे मुनि श्री पूज्य सागर महाराज

प्रतापगढ। 12 वर्ष से प्रतिवर्ष 48 दिन की मौन साधना कर रहे अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज की इस वर्ष की मौन साधना मंगलवार 20 सितम्बर को पूरी हो रही है। वे आज 48 दिन बाद अन्न ग्रहण करेंगे और मौन साधना खत्म करेंगे।
मुनि श्री पूज्य सागर जी महाराज इन दिनो राजस्थान के प्रतापगढ में आचार्य श्री सुंदर सागरजी महाराज के साथ चार्तुमास कर रहे हैं। उन्होंने तीन अगस्त को यह साधना शुरू की थी और अन्न का त्याग कर दिया था। इस दौरान मुनि श्री ने पूरी तरह मौन रखा और 48 दिन में भक्तामर विधान, सहस्रनाम के अनेक मंत्रों के साथ आहूति, अभिषेक और अर्ध्य सर्मिर्पत कर जाप्य अनुष्ठान किया।
मुनि श्री ने श्रवलबेलगोला में 12 वर्ष पहले यह मौन साधना शुरू की थी। इस दौरान उन्होंने जहां भी चातुर्मास किए, वहां प्रतिवर्ष इस तरह की साधना की और अपनी तपस्या से उस क्षेत्र में धर्म प्रभावना की। इस वर्ष यह साधना प्रतापगढ में आचार्य श्री सुंदर सागर जी महाराज के सान्निध्य मंें पूर्ण हो रही है।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shreephal Jain News

You cannot copy content of this page