समाचार

भगवान शांतिनाथ का जन्म, तप, मोक्ष कल्याणक मनाया : जिन सहस्त्रनाम धारा, शांतिधारा के साथ विधान हुए


16वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ स्वामी का जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। जयपुर से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह खबर…


जयपुर। 16वें तीर्थंकर भगवान श्री शांतिनाथ स्वामी का

जन्म तप मोक्ष कल्याणक महोत्सव श्रद्धा एवं भक्ति के साथ मनाया गया। निर्माण नगर पार्श्वनाथ कॉलोनी जयपुर में आचार्य विराग सागर जी, आचार्य श्री विशुद्ध सागर जी की शिष्या आर्यिका विभा श्री माताजी के सानिध्य में भगवान शांतिनाथ का जन्म तप मोक्ष कल्याणक मनाया गया। भगवान शांतिनाथ की शांति धारा श्रावक श्रेष्ठी अशोककुमार, रेखा, अंकित, नेहा गोधा परिवार दुर्ग वाले व राजकुमार, गुणमाला, प्रवीण, नीलम संघई परिवार सीकर व निर्माण लाडू चढाने का सौभाग्य पदमचन्द राजरानी पंकज रिद्धि नीरज, डॉ.अंतिमा गंगवाल परिवार मीठडी को मिला। मंदिर समिति के मुकेश नागेसरिया, रमेश गोधा ने बताया कि आज जिन सहस्त्रनाम धारा, शांतिधारा के साथ चित्र अनावरण, दीप प्रज्जलन, पाद पक्षालन, शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य श्रावक श्रेष्ठी कांतिचंद,इंद्रा, रोहित, शालू अजमेरा परिवार देवली वालों को मिला। 41श्रावकों ने जलभिषेक किया। इस अवसर पर माताजी ने सुख-दु:ख स्वर्ग नरक पर मार्मिक प्रवचन दिया। संचालन रमेश गंगवाल ने किया।

आप को यह कंटेंट कैसा लगा अपनी प्रतिक्रिया जरूर दे।
+1
0
+1
0
+1
0
Shree Phal News

About the author

Shree Phal News

Add Comment

Click here to post a comment

You cannot copy content of this page