व्यक्ति की नहीं गुणों की होती है पूजा : अंतर्मुखी मुनि श्री पूज्यसागर जी महाराज ने कहा - जैसा आपका व्यवहार होगा वैसा साधु का व्यवहार होगा, विजयनगर पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई मंगल देशना
भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक से महावीर जयंती पर निरंतर 20 दिनों तक पदयात्रा के दौरान शनिवार सुबह तुलसीनगर से अंतर्मुखी मुनिश्री पूज्यसागर जी महाराज ने विहार करते हुए विजयनगर स्थित पंच बालयति दिगंबर जैन मंदिर में मंगल प्रवेश किया। मुनिश्री का समाजबंधुओं ने पाद प्रक्षालन कर अगवानी की।
इंदौर • Shree Phal News • 14/3/2026, 5:03:39 pm




















