भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पवन पाटोदी को प्रमुख संयोजक नियुक्त किया गया है।इंदौर से पढ़िए, टीके वेद की यह रिपोर्ट...इंदौर। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ संरक्षिणी महासभा की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक शुक्रवार को हुई। इसमें पवन पाटोदी को प्रमुख संयोजक नियुक्त किया गया है। बैठक महासभा के प्रांतीय महामंत्री कैलाश लुहाडिया के यहां हुई।
जिसमें प्रांतीय अध्यक्ष देवेंद्र सेठी, प्रांतीय कार्याध्यक्ष तल्लीन बडजात्या, पुरातत्त्व संयोजक ओम पाटोदी और स्वप्निल जैन उपस्थित रहे। राष्ट्रीय वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महासभा के ट्रस्टी टीके वेद ने चर्चा उपरांत पवन पाटोदी को इन्दौर संभागीय इकाई का प्रमुख संयोजक नियुक्त कर घोषणा की। जिसका सभी ने स्वागत किया तथा विश्वास जताया कि पाटोदी इस क्षेत्र में प्रयास कर प्रभावी कदम उठाएँगे।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्यश्री उदारसागर महाराज ने धर्म को आत्मा का स्वाभाविक गुण बताते हुए सम्यक् दर्शन, ज्ञान और चरित्र को जीवन में उतारने की प्रेरणा दी। मुनिश्री उपशांतसागर महाराज ने सांसारिक संबंधों को कर्मों के अधीन बताया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
इंदौर के मल्हारगंज स्थित बीसपंथी मंदिर में मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज एवं क्षुल्लक श्री विनय नंदी जी महाराज का चातुर्मास हेतु भव्य मंगल प्रवेश हुआ। शोभायात्रा में श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। मुनिश्री ने धर्म को आचरण में उतारने का संदेश दिया। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।