झुमरीतिलैया। श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर जी में नव निर्मित मंदिर में भगवान विराजमान की नौ वेदी का शिलान्यास कार्यक्रम ध्वजारोहण एवं महिलाओं द्वारा घटयात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर मुनि श्री सुयश सागर जी का मंगल आशीर्वाद सानिध्य भक्त जनों को प्राप्त हुआ। छत्तीसगढ़ जसपुर से आए मुनि भक्त परिवार विशिष्ट अतिथि विनोद जैन बड़जात्या द्वारा ध्वजारोहण किया गया। अतिथियों का स्वागत मंदिर निर्माण कमेटी सुरेश जैन झांझरी, सुशील जैन छाबड़ा, सह मंत्री नरेंद्र जैन झांझरी, सह मंत्री राज जैन छाबड़ा, सुरेंद्र जैन काला, सरोज जैन, सुनील जैन सेठी आदि ने किया। शुक्रवार को सर्व प्रथम प्रातः श्री 1008 शांतिनाथ भगवान को मंगल विहार कर जैन पंडाल के कार्यक्रम स्थल पर विराजमान कर अभिषेक, गुरुमुख से शांतिधारा प्रदीप-पीयूष, राहुल जैन छाबड़ा, संजय,अजय जैन बड़जात्या,पीयूष जैन गंगवाल धनबाद द्वारा किया गया। इसके बाद 16 दिवसीय शांति विधान की समापन पूजन और हवन के साथ किया गया।

ध्वजारोहण बहुत ही भक्तिभाव के साथ किया

शुक्रवार को 1008 श्री श्रेयांसनाथ भगवान का पूजन और निर्वाण लाडू मीरा, प्रियंका,आर्ची जैन छाबड़ा परिवार द्वारा चढ़ाया गया। पूजन के बाद एक घटयात्रा निकाली गई, जो नगर भ्रमण कर नव निर्मित मंदिर में संपन्न हुई। जहां महिलाओं द्वारा कलशों के जल से भूमि शुद्धि की गई और कई मांगलिक क्रियाएं की गई। मंगलाचरण नृत्य के साथ जसपुर नगरी (छत्तीसगढ़) से आए। विशिष्ट अतिथि विनोद जैन बडजात्या द्वारा गुरु मुख से पूजन कर ध्वजारोहण बहुत ही भक्तिभाव के साथ किया गया। इसमें समाज के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित हुए। इस अवसर पर मुनि श्री ने कहा कि कोई भी नव निर्मित मंदिर का उदघाटन बहुत ही पुण्यात्मा जीव के द्वारा ही किया जाता है और जसपुर से आए बड़जात्या परिवार जिनके द्वारा पूरे देश में कई जगह ध्वजारोहण और कई धार्मिक अनुष्ठान किए गए है

इन्होंने की मुनि श्री के आहार की व्यवस्था

उदघाटन के बाद रक्षा बंधन महापर्व के शुभ अवसर पर विरागोदय वर्षायोग समिति के संयोजक रौनक जैन कासलीवाल,शैलेश जैन छाबड़ा, सिद्धांत जैन सेठी, राहुल जैन छाबड़ा, लोकेश जैन पाटोदी, मनीष जैन गंगवाल, ईशान जैन सेठी, संजय जैन छाबड़ा, प्रसम जैन सेठी, जोंटी जैन काला, सौरभ जैन लुहाड़िया, कुणाल जैन ठोल्या, विकास जैन सेठी,अक्षय जैन गंगवाल, ममता जैन सेठी, अंकिता जैन सेठी द्वारा मुनिश्री के आहार की पड़गाहन की व्यवस्था की गई। जिसमें 101 जोड़ो द्वारा पड़गाहन किया गया। जिसमें सौभाग्य रौनक-आशिका जैन कासलीवाल को प्राप्त हुआ। इसके बाद बड़ी संख्या में लोगों ने मुनिश्री के हाथों में आहार देकर पुण्य अर्जित किया। संध्या में भव्य आरती, णमोकार चालीसा के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। सभी कार्यक्रम में स्थानीय पंडित अभिषेक जैन शास्त्री और संजय भैया का निर्देशन प्राप्त है।