दिवाली खुशियों वाली अभियान के तहत अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के मार्गदर्शन में इस वर्ष दीपावली को विशेष रूप से मनाने की तैयारी की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य समाज में सकारात्मकता फैलाना और स्थानीय कुम्हारों को प्रोत्साहन देना है। पढ़िए यह विशेष रिपोर्ट...
इंदौर। अंतर्मुखी मुनि पूज्य सागर महाराज के मार्गदर्शन में दिवाली खुशियों वाली अभियान की शुरुआत की गई है। इस पुण्य कार्य में आप भी सहभागी बनें। धार्मिक श्रीफल परिवार की रेखा जैन ने बताया कि कार्यक्रम श्रीफल जैन न्यूज परिवार, पत्रिका और अंतर्मुखी गुरु भक्त परिवार की सहभागिता से आयोजित किया जा रहा है। अधिक जानकारी के लिए 9460155006 पर संपर्क किया जा सकता है। आपका सहयोग इस अभियान को सफल बनाने में महत्वपूर्ण है। अभियान से लाभ:

- कुम्हारों को काम मिलेगा: यह अभियान स्थानीय कुम्हारों को रोजगार देने का अवसर प्रदान करेगा, जिससे हम आयातित चीनी दीपक से बच सकेंगे।

- गांव का पैसा गांव में रहेगा: इससे गांव के अर्थव्यवस्था में सुधार होगा।

-बेरोजगारों को काम मिलेगा: यह अभियान बेरोजगारों को स्वावलंबी बनाने में मदद करेगा।

अभियान से जुड़ने के तरीके:

- दीपक खरीदने का संकल्प करें: अपने घर और मित्रों के लिए मिट्टी के दीपक खरीदें।

- दीपक का दान करें: पुण्य का संचय करने के लिए दीपक का दान करें।

- संकल्प पत्र भरवाएं: अपने नगर में लोगों से दीपक खरीदने का संकल्प पत्र भरवाएं और जरूरतमंद गरीबों के नाम हमें भेजें।

-सोशल मीडिया पर प्रचार करें: अभियान से जुड़वाने वाली सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा करें।

- ग्रुप बनाएं: दिवाली खुशियों वाली नाम का ग्रुप बनाएं।

- उपहार में दें दीपक: दिवाली पर कम से कम 10 दीपक अपने परिचितों को उपहार में दें।

- व्यापारियों से आग्रह: व्यापारी अपने ग्राहकों को कम से कम 10 दीपक उपहार स्वरूप दें।

ऐसे दें अभियान को गति दें:

- दीपक स्टॉल लगाएं: अपने नगर में जगह-जगह दीपक की स्टॉल लगाकर बेरोजगारों को मदद करें।

- फार्म भरें: संकल्प, खरीदने, कुम्हार और कार्यकर्ता का फार्म भरें और सोशल मीडिया पर पोस्ट करें। हैशटैग #diwaliKhushiyonWali का प्रयोग करें।

- चार प्रकार के फार्म मंगवाएं: हमें फोन कर फार्म मंगवाएं।

- संस्थाओं को जोड़ें: स्कूल, कॉलेज और नगर के अन्य संगठनों को भी जोड़ें।

संपर्क नंबर 9460155006