अणु बम में नहीं अणुव्रत में विश्व शान्ति निहित है: युद्ध की विभीषिका सभी के लिए घातक दोनों पक्ष शांति रखे

तीसरे विश्व युद्ध की ओर अग्रसर ईरान अमेरिकी युद्ध विभीषिका से बचाव पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा ई-चौपाल पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। पढ़िए, यह खबर...
नौगामा। तीसरे विश्व युद्ध की ओर अग्रसर ईरान अमेरिकी युद्ध विभीषिका से बचाव पर महावीर इंटरनेशनल द्वारा ई-चौपाल पर विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया। आयोजन मे इंटरनेशनल डायरेक्टर नॉलेज शेयरिंग एवं ई-चौपाल अजीत कोठिया ने बताया कि युद्ध की विभीषिका से आम आदमी को बचाने संयुक्त राष्ट्र के माध्यम से विश्व शांति के सार्थक प्रयास करने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री के नाम सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन दिए जाएंगे। इस अवसर पर विमला रांका ने कहा कि विश्व शांति अणुबम में नहीं अणुव्रत में निहित है। उन्होंने विश्व शांति के लिए आचार्य तुलसी के महत्वपूर्ण अणुव्रत सिद्धांतों की व्याख्या की। इस मौके पर सभी वक्ताओं सुमेरसिंह कर्णावत, संजय वेद, महेशकुमार मूंड, राजेंद्रसिंह राठौड़, भुवनेश्वरी मालोंत, डॉ.एनएस नरूका, पृथ्वीराज जैन, विजया चौधरी तथा आशा सांभर ने तृतीय विश्व युद्ध की ओर अग्रसर विश्व को विनाश से बचाने अमरीका और ईरान दोनों से ही शांति रखने की अपील की। वक्ताओं ने यह भी कहा कि सब कुछ बर्बाद कर जब अंततः 15 से 20 दिनों के बाद तो शांति का राग अलाप कर युद्ध विराम करोगे ही तो वो काम पहले ही करके मानवता का बर्बाद होने से बचालो। गोष्ठी संचालन अजीत कोठिया ने किया। आभार महेश मूंड ने व्यक्त किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कषाय से शरीर आत्मा की हानि होती इनसे कभी लाभ नहीं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने धर्मसभा मंे आत्मा की शुद्धि पर जोर दिया
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि मन वचन और काय में लोभ का संवरण के साथ संतोष होने पर शुचिता शौच उत्पन्न होती है। दशलक्षण पर्व के उत्तम शौच धर्म के दिन आचार्य श्री ने बताया कि पर्व धार्मिक पाठशाला है। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:06 pm
इमोजी से पहचानें धार्मिक शब्द और भजन, तस्वीरों से भगवान व मुनिराज—खेल-खेल में बढ़ा धर्म ज्ञान : राजुल महिला मंडल ने कराया ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज, 8 राउंड के बाद मिले 8 विजेता
आगरा के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राजुल महिला मंडल ने ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज आयोजित किया। आठ राउंड में इमोजी, चित्र और पहेलियों के जरिए धार्मिक ज्ञान परखा गया। टाई-ब्रेकर के बाद आठ विजेता चुने गए और दर्शकों ने भी उत्साह से सहभागिता की।
आगरा • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:05 pm



