सीएम राइज स्कूल में मनाया विश्व वसुन्धरा दिवस: शिक्षकों एवं छात्रों ने लिया पौधे लगाने का संकल्प

नगर के सीएम राइज स्कूल में विश्व वसुंधरा दिवस एवं गंगा जल संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, नारा लेखन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विजयी छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। सभी ने पौधरोपण का संकल्प लिया। अंबाह से मनोज जैन नायक की यह खबर...
अंबाह/मुरैना। नगर के सीएम राइज स्कूल में विश्व वसुंधरा दिवस एवं गंगा जल संवर्धन अभियान का आयोजन किया गया। इस आयोजन के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने वाद-विवाद, भाषण, चित्रकला, नारा लेखन में बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा विजयी छात्रों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में विद्यालय की शिक्षिका सोनी तोमर ने कहा कि आप कल्पना करके देखें कि यदि आपको 2 मिनट ऑक्सीजन न मिले तो क्या होगा? सुधीर चौधरी ने कहा कि यदि पृथ्वी को बचाना है तो हमें अपनी आवश्यकताएं सीमित करनी होगी। इसी क्रम में शिवप्रताप भदोरिया ने विश्व पृथ्वी दिवस की शुरुआत कब हुई तथा उसका क्या महत्व है, इस पर अपने विचार रखे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक जयकुमार छारी ने जल संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला तथा प्रत्येक बालक बालिका को अपने घर से ही जल संरक्षण करने के लिए प्रोत्साहित किया। प्राचार्य रामवीर शर्मा द्वारा छात्र-छात्राओं एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ को एक-एक पौधा लगाने के लिए संकल्पित किया गया। विद्यालय के विज्ञान शिक्षक दामोदर कुशवाहा द्वारा बच्चों का प्रश्न मंच कराया गया। संचालन एवं आभार प्रदर्शन इको क्लब प्रभारी वीरेंद्र जैन ने किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
इंदौर में संयम और सेवा का संगम : 5 हजार श्रावकों का आत्मशुद्धि पर्व, फेडरेशन के 250 सेवाभावियों ने रचा समर्पण का इतिहास
अहिल्या की नगरी इंदौर इन दिनों संयम, तप, त्याग और साधना की त्रिवेणी बनी हुई है। मुनि पुंगव सुधासागर महाराज के दिव्य सानिध्य में चल रहे 33वें श्रावक संस्कार शिविर में देश के कोने-कोने से आए पांच हजार से अधिक श्रावक आत्मशुद्धि के मार्ग पर अग्रसर हैं। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल जैन न्यूज टीम की यह विशेष प्रस्तुति...
इंदौर • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:08 pm
उत्तम त्याग धर्म की आराधना से गूंजा जिनालय : पीठ में दीक्षा संकल्पी जयश्री दीदी का मिला सान्निध्य
पीठ में दशलक्षण महापर्व के आठवें दिन उत्तम त्याग धर्म की आराधना हुई। अभिषेक, पूजन, आरती एवं प्रतिक्रमण संपन्न हुए। दीक्षा का संकल्प लेने वाली जयश्री दीदी के सान्निध्य ने आयोजन को विशेष बनाया। पढ़िए श्रीफल जैन न्यूज की रिपोर्ट।
पीठ • Shreephal Jain News • 23-09-2026, 02:05 pm



