पर्यावरण की रक्षा एवं मां के प्रति कृतज्ञता के लिए दिगंबर जैन महिला संगठन जूनियर ग्रुप नेमीनगर के द्वारा आज नेमी नगर जैन कॉलोनी तथा केसर बाग रोड पर वृक्षारोपण किए गए। पढ़िए यह रिपोर्ट...
इंदौर। पर्यावरण की रक्षा एवं मां के प्रति कृतज्ञता के लिए दिगंबर जैन महिला संगठन जूनियर ग्रुप नेमीनगर के द्वारा आज नेमी नगर जैन कॉलोनी तथा केसर बाग रोड पर वृक्षारोपण किए गए।हरियाली महोत्सव में उपस्थित रहे जैन कालोनीगृह निर्माण सहकारी समिति के अध्यक्ष कुशल राज वेद, उपाध्यक्ष प्रेमचंद काला एवं रवि बिलाला, नेमी नगर जैन कालोनी के महामंत्री गिरीश पाटोदी, जूनियर महिला संगठन के पदाधिकारी दीपिका गंगवाल, सावन जैन, सविता जैन, अध्यक्ष जूनियर ग्रुप नेमीनगर, नेहाली पतंगिया सचिव व सभी सदस्य सहित महिला संगठन इन्दौर से रेखा पतंग्या, सरिता जैन उपस्थित थे। नेहा जैन, अलका जैन और कृतिका सेठी ने सभी फलदार वृक्ष को प्रदान किया।