नगर। श्री बड़ा मंदिर जी में अखिल भारतीय महिला परिषद द्वारा क्षमावाणी पर्व श्रद्धा एवं आत्मीयता के साथ मनाया गया। कार्यक्रम प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि मलैया के मुख्य आतिथ्य में आयोजित हुआ।

क्षमा से बढ़ता है प्रेम और सौहार्द

महिला परिषद की सदस्यों ने वर्षभर में जाने-अनजाने हुई भूलों के लिए एक-दूसरे से ‘मिच्छामि दुक्कड़म्’ कहकर क्षमायाचना की। वक्ताओं ने कहा कि क्षमावाणी पर्व आत्मशुद्धि, अहंकार एवं द्वेष के त्याग तथा आपसी प्रेम-सद्भाव को बढ़ाने की प्रेरणा देता है।

जीवन में क्षमा भाव अपनाने का संकल्प

उपस्थित महिलाओं ने क्षमा के भाव को जीवन में आत्मसात करने तथा परस्पर मैत्री एवं सौहार्द बनाए रखने का संकल्प लिया। अंत में सभी ने एक-दूसरे को क्षमावाणी पर्व की शुभकामनाएं दीं।

श्रीफल साथी : नगर