बड़नगर। महिला पुलकमंच बड़नगर इकाई का नवीन गठन किया गया। जिसमें राष्ट्रीय महिला पुलक मंच की अध्यक्ष मीना झांझरी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आशा सोनी, राष्ट्रीय सांस्कृतिक मंत्री अनामिका बाकलीवाल की उपस्थिति में बड़नगर की अध्यक्ष प्रियंका रजत टोंग्या को बनाया गया। बड़नगर महिला मंडल से ममता कासलीवाल, उषा काला, मोना टोंग्या, निकिता डोसी, वर्षा पाटनी, पुजा रांवका, जया गोधा, सुमन काला, प्रियंका शाह आदि महिलाएं मीटिंग में उपस्थित थीं। यह जानकारी मनीष टोंग्या ने दी।