अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सेवाभावी महिलाओं का स्वागत : विभिन्न क्षेत्र में सेवा कार्यों के लिए किया बहुमान

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी द्वारा महिला शक्तिकरण के उदेश्य से सम्मान किया गया। कुचामन सिटी से पढ़िए, सुभाष पहाड़िया की यह रिपोर्ट...
कुचामन सिटी। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस सामाजिक, सांस्कृतिक, आर्थिक राजनीतिक क्षेत्र में विशेष उपलब्धि प्राप्त महिलाओं का महावीर इंटरनेशनल परिवार कुचामन सिटी द्वारा महिला शक्तिकरण के उदेश्य से सम्मान किया गया। चिकित्सा और राजनीतिक में डॉ. रजनी गावड़िया एवं दिव्यांग और समाज सेवा के क्षेत्र में श्रीमती सुशील चौहान (सचिव मूक बधिर विद्यालय ) का सम्मान किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कृष्णा हास्पिटल डीडवाना रोड पर माला, तिलक, साफा डुप्टा से बहुमान किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर सचिव अजित पहाडिया, कोषाध्यक्ष वीर सुरेश जैन, वीर सम्पत बगडिया, वीर सुरेंद्रसिंह दीपपुरा, वीर अशोक अजमेरा, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, वीरा सचिव शारदा, वीर सोहनलाल वर्मा, वीरा सुनीता, वीरा सीता गगवाल, वीरा मंजु, राखी बडजात्या, वीरा रितु बंसल, वीरा इन्दु सेन, वीरा कल्पना, वीरा मनीषा पहाडिया, वीरा कविता अग्रवाल, गुलाबो शर्मी कल्पना बज ने सहयोग किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
कषाय से शरीर आत्मा की हानि होती इनसे कभी लाभ नहीं : आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने धर्मसभा मंे आत्मा की शुद्धि पर जोर दिया
आचार्य श्री वर्धमान सागर जी ने कहा कि मन वचन और काय में लोभ का संवरण के साथ संतोष होने पर शुचिता शौच उत्पन्न होती है। दशलक्षण पर्व के उत्तम शौच धर्म के दिन आचार्य श्री ने बताया कि पर्व धार्मिक पाठशाला है। सीकर से पढ़िए, डॉ.राजेश पंचोलिया की यह खबर...
सीकर • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:06 pm
इमोजी से पहचानें धार्मिक शब्द और भजन, तस्वीरों से भगवान व मुनिराज—खेल-खेल में बढ़ा धर्म ज्ञान : राजुल महिला मंडल ने कराया ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज, 8 राउंड के बाद मिले 8 विजेता
आगरा के नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में राजुल महिला मंडल ने ‘दशलक्षण का चतुर कौन?’ क्विज आयोजित किया। आठ राउंड में इमोजी, चित्र और पहेलियों के जरिए धार्मिक ज्ञान परखा गया। टाई-ब्रेकर के बाद आठ विजेता चुने गए और दर्शकों ने भी उत्साह से सहभागिता की।
आगरा • Shreephal Jain News • 20-09-2026, 04:05 pm



