गोल्डन जुबली पर सेवा भावी का स्वागत और किया सम्मान : दाम्पत्य जीवन के 50 वर्ष पूर्ण होने और धार्मिक यात्रा करने पर मिला बहुमान
संवाददाता: Reporter: Shree Phal News•इंदौर•13/2/2026, 7:29:17 pm

सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में सेवा भाव समर्पण से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने वाले वीर सुरेशकुमार मंजू जैन गंगवाल (सांभर वाले) के अपने दाम्पत्य जीवन के 50 बसंत सफलता से व्यतीत करने पर सम्मान किया गया। कुचामनसिटी से पढ़िए, यह खबर...
कुचामनसिटी। सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं में सेवा भाव समर्पण से जिम्मेदारी पूर्वक कार्य करने वाले वीर सुरेशकुमार मंजू जैन गंगवाल (सांभर वाले) के अपने दाम्पत्य जीवन के 50 बसंत सफलता से व्यतीत करने पर सम्मान किया गया। उनके अपने परिवार और रिश्तेदारों के 51 लोगों के साथ धार्मिक यात्रा करने से पूर्व महावीर इंटरनेशनल परिवार की ओर से तिलक, माला, साफा, दुपट्टा पहनाकर तथा मुंह मीठा कराकर स्वागत किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर कैलाशचंद ,वीर संदीप पांड्या, वीर अजित पहाड़िया, वीर अशोक बबीता अजमेरा, वीर सुभाष इंद्रा गंगवाल, वीर प्रदीप सीमा काला, वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर सम्पत बगडिया, वीर आनंद सेठी, वीर विकास पाटनी, वीरा सुनीता चिंकी गंगवाल ने बहुमान किया।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
समन्वय का प्रेरक संदेश : श्वेतांबर परिवार ने कराया दिगंबर संत का चातुर्मास, इंदौर बना सामाजिक एकता का उदाहरण
इंदौर में श्वेतांबर समाज से जुड़े कांतिलाल जैन एवं अक्षय जैन द्वारा दिगंबर संत अंतर्मुखी मुनिश्री 108 पूज्यसागर महाराज का चातुर्मास आयोजित कराया जा रहा है। यह पहल जैन समाज में समन्वय, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान का प्रेरक संदेश दे रही है। पढ़िए श्रीफल साथी की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 9:06:09 pm
पेट भरता है भिखारी और भंडार भरता है साधु : मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज
इंदौर में मुनि पुंगव श्री सुधासागरजी महाराज ने धर्मसभा में आहारचर्या, संतों के आगमन से घर की पवित्रता, पूजा के आत्मकल्याणकारी उद्देश्य और तीर्थयात्रा का महत्व बताया। मंगल कलश स्थापना तथा मुनिश्री के जीवन पर आधारित परीक्षा की जानकारी भी दी गई। पढ़िए श्रीफल साथी राजीव सिंघई की यह रिपोर्ट।
इंदौर • Shreephal Jain News • 3/8/2026, 8:26:45 pm


