पथरिया के सजल जैन ने बताया कि गणाचार्यश्री ससंघ के विरागोदय तीर्थ के चतुर्मास के दौरान पथरिया नगर के समाज ने कई बार आचार्यश्री के चरणों में श्रीफल भेंट कर श्री आदिनाथ दिगंबर जैन चौबीसी जिनालय में प्रवास एवं सानिध्य प्रदान करने की प्रार्थना की थी । पूज्य गणाचार्य ससंघ की भव्य आगवानी पथरिया के जैन समाज, श्रद्धालु व गणमान्य नागरिकों ने की।

इस मौके पर श्रद्धालु सिर पर मंगल कलश एवं धर्म ध्वज लेकर गाजे-बाजे के साथ जयकारे व धार्मिक भजन गाते हुए चल रहे थे। वहीं आगवानी के लिए नगर में घर-घर रंगोली एवं स्वागत द्वार सजाए गये थे। आगवानी उपरांत संघ की आहार चर्या पथरिया नगर में हुई, जिसमें आचार्यश्री की आहारचर्या का सौभाग्य सुभाष चंद्र, शोभित, शशांक सेमरा वालों को प्राप्त हुआ।




