इंदौर। गणाचार्य श्री विरागसागरजी महाराज का बुधवार रात्रि 2.30 बजे संल्लेखना पूर्वक समाधि मरण हो गया है। देश के सबसे ज्यादा दीक्षा देने वाले गणाचार्य जी की समाधि के समाचार सुनकर इस होने वाली आकस्मिक क्षति से पूरा समाज आहत है। गणाचार्य विरागसागरजी का 2013 में इंदौर में छत्रपति नगर और दलाल बाग में भव्य चातुर्मास पुलकमंच परिवार के तत्वाधान में छत्रपति नगर जैन समाज के साथ अतिभव्यतापूर्ण रूप से सम्पन्न हुआ था।

गणाचार्य जी के साथ लगभग 6 माह का सानिध्य 66 पिच्छी के साथ प्राप्त हुआ था। विनयांजलि सभा चार जुलाई को रात्रि 8:00 बजे श्री दिगम्बर जैन लश्करी मन्दिर गोराकुण्ड इंदौर पर रखी गई है।