कोल्हापुर। कर्मवीर मल्टिस्टेट जयसिंगपूर शाखा, कोल्हापुर में ॲड. वीराचार्य वीरशिरोमणी बाबासाहेब कुचनुरे जी की 38वीं पुण्यतिथि श्रद्धा एवं सम्मान के साथ संपन्न हुई। कार्यक्रम में संस्था से जुड़े पदाधिकारियों, सभासदों एवं कर्मचारियों ने सहभागिता की।
जितेंद्र चौगुले ने किया फोटो पूजन
कार्यक्रम के दौरान बाबासाहेब कुचनुरे जी के चित्र का पूजन संस्था के सम्माननीय सभासद एवं उद्योजक श्री जितेंद्र चौगुले जी द्वारा किया गया। उपस्थितजनों ने श्रद्धापूर्वक उन्हें नमन किया।
शाखाधिकारी ने किया स्वाग
शाखाधिकारी श्री एन. बी. पाटील जी ने कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं सदस्यों का स्वागत किया। उन्होंने कार्यक्रम की प्रस्तावना रखते हुए पुण्यतिथि आयोजन के उद्देश्य एवं महत्व की जानकारी दी।
सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को किया याद
संस्था के व्हा. चेअरमन श्री अमोल पाटील साहेब जी ने बाबासाहेब कुचनुरे जी के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों तथा उनके महत्वपूर्ण योगदान की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने उनके कार्यों को समाज के लिए प्रेरणादायी बताया।
संस्था के सदस्यों की सहभागिता
कार्यक्रम में संस्था के सभासद, सभी सेवक एवं पिग्मी एजेंट उपस्थित रहे। सभी ने बाबासाहेब कुचनुरे जी के प्रति श्रद्धा व्यक्त करते हुए उनके सामाजिक एवं धार्मिक योगदान को स्मरण किया।



