मुरादाबाद। लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी में रन फॉर यूनिटी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर भारत माता के जयघोष से गूंज उठा और पवेलियन जोश, जज्बा और जुनून से लबरेज नजर आया। रन फॉर यूनिटी में आईक्यूएसी डायरेक्टर निथीश मिश्रा, सीसीएसआईटी के वाइस प्रिंसिपल अशोक सिंह, ज्वाइंट रजिस्ट्रार वैभव रस्तोगी, रूपल गुप्ता, उपेंद्र मलिक, एनएसएस कॉर्डिनेटर रवि प्रकाश सिंह, एआर दीपक मलिक के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने घंटाघर से दौड़ लगाई। हौसला अफजाई के लिए चीफ वार्डन विपिन जैन भी मौजूद रहे।
हाथों में तिरंगा और होंठों पर भारत माता की जय
यह दौड़ पवेलियन से शुरू होकर मेडिकल कॉलेज, आवासीय भवन और शारीरिक शिक्षा कॉलेज होते हुए पुनः पवेलियन पहुंची। रैली के दौरान विद्यार्थियों के हाथों में तिरंगा और होंठों पर भारत माता की जय के नारे थे। विभिन्न कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने जोश के साथ भाग लिया। इस दौरान एनएसएस कॉर्डिनेटर अश्विन शर्मा, तौहिद अहमद, वैभव राठौर, देवेंद्र सिंह, अभिनव सक्सेना, नेहा शर्मा, डालचंद, हरीश शर्मा, बैजनाथ दास, दीपक विश्वकर्मा, सलीम और गौरव कुमार आदि शामिल रहे।




