आगरा। वात्सल्य सेवा समिति के तत्वावधान में शुक्रवार को अंजलिपुरम अलबतिया शाहगंज में हरियाली तीज महोत्सव हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया।कार्यक्रम में समिति की पदाधिकारी एवं सदस्याओं सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर तीज पर्व की खुशियां साझा कीं। विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।जिसमें महिलाओं ने बढ़- चढ़कर भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिताओं के दौरान महिलाओं में उत्साह और उमंग देखने को मिली। कार्यक्रम में महिलाओं ने मनमोहक नृत्य प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया। नृत्य प्रस्तुतियों को उपस्थित महिलाओं ने खूब सराहा। इसके साथ ही सभी ने चटपटी चाट का आनंद लेते हुए तीज पर्व की खुशियों को यादगार बनाया।गीत- संगीत नृत्य और मनोरंजक गतिविधियों से पूरे आयोजन का वातावरण उल्ला समय बना रहा।
परंपराओं के महत्व पर चर्चा की
तीज क्वीन प्रतियोगिता में बबीता जैन प्रथम, सुनीता जैन द्वितीय और पुष्प जैन तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को सम्मानित किया गया। आयोजन के दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को हरियाली तीज की शुभकामनाएं दीं तथा भारतीय संस्कृति और परंपराओं के महत्व पर चर्चा की।समिति की अध्यक्ष रश्मि जैन ने कहा कि हरियाली तीज जैसे सांस्कृतिक आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने के साथ भारतीय संस्कृति और परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर प्रदान करते हैं।उन्होंने कार्यक्रम में सहभागिता करने वाली सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया।
इन महिलाओं की रही मौजूदगी
इस मौके पर रश्मि जैन,उपासना जैन,रागिनी जैन,अलका जैन, अंजू जैन,सुमन जैन,रतिभा जैन,रेखा जैन,रिंकी जैन,पुष्पा जैन,बबिता जैन,मानवी जैन, नंदिनी जैन, मालती जैन,गजल जैन,गीता जैन आरवी जैन,सुनीता जैन,निशा जैन, शिखा जैन सहित वात्सल्य सेवा समिति की समस्त सदस्याएं उपस्थित रहीं। आयोजन के दौरान महिलाओं के बीच उत्साह, उमंग और आपसी सौहार्द का माहौल बना रहा।



