जैन समाज की प्रतिभाशाली बेटी का असमय देह परिवर्तन : डडूका गांव और समाजजनों में शोक की लहर

जैन समाज डडूका के तेजपाल सेठ की सुपुत्री हनीक्षा सेठ गंभीर रोग से पीड़ित रहीं। इस गंभीर रोग ने आखिर समाज से एक प्रतिभाशाली बेटी को छीन लिया। बेटी हनीक्षा के असामयिक देह परिवर्तन पर पूरा डडूका गांव एवं जैन समाज शोक मग्न है। डडूका से पढ़िए, यह खबर...
डडूका। जैन समाज डडूका के तेजपाल सेठ की सुपुत्री हनीक्षा सेठ गंभीर रोग से पीड़ित रहीं। इस गंभीर रोग ने आखिर समाज से एक प्रतिभाशाली बेटी को छीन लिया। बेटी हनीक्षा के असामयिक देह परिवर्तन पर पूरा डडूका गांव एवं जैन समाज शोक मग्न है। फेडरेशन ऑफ हूमड़ जैन समाज के संस्थापक एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अजीत कोठिया ने हनीक्षा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है। हनीक्षा का आर्यिका पवित्रमती माताजी के सान्निध्य में समाधि मरण पूर्वक देह परिवर्तन हुआ। समाजजनों, महावीर इंटरनेशनल डडूका, बांसवाड़ा डूंगरपुर जोन तथा महावीर इंटरनेशनल की ई-चौपाल के माध्यम से हनीक्षा को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
दशलक्षण और निमाड़ के परिवार सीरीज 5घर से मिले संस्कार बेटी के साथ यूनिवर्सिटी तक पहुंचे : पढ़ाई के बीच तनीषा कर रही चार उपवास, परिवार भी तप-संयम में आगे
मंडलेश्वर के नयन जैन परिवार में संतों से मिले संस्कार अगली पीढ़ी तक पहुंचे। मुरादाबाद में पढ़ रही बेटी तनीषा भी दशलक्षण में चार उपवास कर रही हैं।
इंदौर • सन्मति जैन काका • 21-09-2026, 11:32 pm
संयम की साधना से भक्तामर महाआरती तक गूंजा चंद्रप्रभु जिनालय : अभिषेक के लिए लगी कतारें, नन्हे बच्चों में भी दिखा उत्साह
बिजौलियां खुर्द के चंद्रप्रभु जिनालय में उत्तम संयम धर्म पर अभिषेक, पूजन और सामूहिक भक्तामर महाआरती हुई। श्रद्धालुओं के साथ बच्चों ने भी उत्साह से भाग लिया। त्रयोदशी पर णमोकार महामंत्र पाठ होगा।
बिजौलियां खुर्द • Shreephal Jain News • 21-09-2026, 10:42 pm



