इंदौर। उदय नगर खंडेलवाल जैन मिलन ग्रुप द्वारा राजशाही गार्डन में सावन उत्सव का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सज-धजकर सहभागिता की और विभिन्न मनोरंजक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया।
सुनीता पाटनी के मार्गदर्शन में आयोजन
कार्यक्रम की मुख्य आयोजक सुनीता जी पाटनी रहीं। धर्मपरायण एवं दानशील सुनीता पाटनी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को आकर्षक स्वरूप दिया गया। महिलाओं के लिए सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके साथ लकी ड्रॉ, तंबोला, सेल्फी प्वाइंट सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां भी हुईं।
निर्मला आंटी की विशेष उपस्थित
कार्यक्रम में निर्मला आंटी की विशेष उपस्थिति रही। महिलाओं को समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करने तथा उन्हें विभिन्न अवसर उपलब्ध कराने में उनके योगदान की सराहना की गई।
निर्णायक मंडल ने किया मूल्यांकन
पत्रकारिता एवं मीडिया क्षेत्र में प्रतिष्ठित नाम रुचि चोविश्या जैन ने मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में सहभागिता की। उनके साथ शरणम पहाड़िया, प्रतिज्ञा सेठी एवं सुचिता पहाड़िया ने निर्णायक की भूमिका निभाई।
सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता के विजेता
सोलह श्रृंगार प्रतियोगिता में नीति अजमेरा, प्रियंका पटौदी एवं कल्पना पहाड़िया ने क्रमशः शीर्ष तीन स्थान प्राप्त किए। विजेताओं को पुरस्कृत कर उत्साहवर्धन किया गया। अन्य प्रतिभागियों को भी भविष्य में सक्रिय सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बढ़ाई रौनक
मयूरी जैन एवं अमीशी सेठी ने मंगलाचरण प्रस्तुत किया, जबकि नम्रता अजमेरा ने कार्यक्रम का संचालन किया। महिलाओं ने रानी लहरिया परिधान में सोलह श्रृंगार कर पारंपरिक सौंदर्य और संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।
सहयोग से आयोजन बना यादगा
आयोजन को सफल बनाने में ममता पाटोदी, मोनिका झांझरी, नम्रता अजमेरा, सोनाली काला, मीना पहाड़िया, शोभा भुज एवं मयूरी झांझरी का सहयोग रहा। उपहारों की बौछार, स्वादिष्ट व्यंजन एवं मनोरंजक गतिविधियों के बीच सावन उत्सव ने सभी के लिए खुशनुमा और यादगार माहौल बनाया।



