कार्यक्रम का शुभारम्भ ट्रस्ट के महामंत्री राजकुमार जैन अजमेरा, पीरटांड प्रखण्ड प्रमुख सविता टुडु, अंचलाधिकारी विनयप्रताप तिग्गा, मधुबन थाना प्रभारी मृत्यंजय सिंह, मधुबन पंचायत के उपमुखिया झरीलाल महतो, मधुबन पंचायत समिति चम्पा देवी, लैयका तुरी व इस क्षेत्र के प्रबुद्ध लोगों के बीच भगवान महावीर के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन, गंगाधर महतो, ए.सइदी संयुक्त रूप से उपस्थित थें। मंच संचालन करते हुए ट्रस्ट के प्रबंधक संजीव जैन ने भावी जनकल्याणकारी योजना की रूप-रेखा रखी।

पीरटांड प्रखंड की प्रमुख ने कहा कि सरकार के प्रयास से लगातार कई योजनाएं धरातल पर हैं फिर भी इस क्षेत्र में ट्रस्ट के द्वारा जनकल्याणकारी कार्य की मैं सराहना करती हुं। अंचलाधिकारी ने कहा कि शाश्वत ट्रस्ट लगातार हमारे संम्पर्क में रह कर इस क्षेत्र में काम कर रहा है, जो प्रशंसनीय है। थाना प्रभारी ने कहा कि मुझे गर्व हो रहा है कि इस प्रकार के कार्यक्रम का मैं हिस्सा ट्रस्ट के माध्यम से बना। कार्यक्रम में बीससूत्री अध्यक्ष महेष मराण्डी व उपप्रमुख महेन्द्र महतो भी मौजूद थे। दोनों ने ट्रस्ट के कार्यों की भूरि-भूरि प्रशंसा की। ट्रस्ट के महामंत्री ने बताया कि ठंड का मौसम आते ही कम्बल वितरण कार्यक्रम को एक अभियान की तरह चलाया जा रहा है।
ट्रस्ट खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित करता है। जल्द ही क्विज प्रतियोगिता का आयोजन कर उसमें चयनित बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए भेजा जाएगा। आज के कार्यक्रम में पूरे प्रखण्ड खुखरा, हरलाडिह, चिलगा, पालगंज, भरतीचलकरी, खरपोका, कुंडको आदि पंचायत के गांवों को शामिल किया गया है। कम्बल वितरण के मौके पर ट्रस्ट के कैलाश अग्रवाल, विजय सिन्हा, अमित चन्द्रवंशी, बांध पंचायत की पूर्व मुखिया हेमलता देवी, अजय भंडारी, अनूप जैन, शैलेन्द्र जैन, देवेन्द्र जैन, मुकेश महतो, अशोक दास, पवन माली, धनकिशोर मोहली, जयनारायण, राजेन्द्र महतो, कोलश्वर समेत अन्य कर्मचारीगण भी मौजूद थे।







