न्यूज सौजन्य - राजकुमार अजमेराझुमरीतिलैया ( कोडरमा) । झारखंड के ख्यातिनाम कस्बे झुमरीतिलैया की निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन ने अपने घरों पर तिरंगा झंडा लगाने वाले सभी लोगों से अपील की है कि सभी लोग देश की आन, बान और शान तिरंगा को सम्मानपूर्वक खोलकर अपने घरों पर रख लें। उन्होंने कहा कि देखा जा रहा है कि बहुत से स्थानों पर लोग अपने घर, दुकान और गाड़ियों में लगे झंडे को अभी तक नहीं खोले हैं। आजादी के अमृत महोत्सव पर सभी लोगों ने 13 तारीख से 15 तारीख तक यह झंडा लगाया था।सरकार की गाइडलाइन के अनुसार इसे सम्मानपूर्वक खोलकर रख लेना है। पिंकी जैन ने कहा कि मैं भारत सरकार और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच को नमन करती हूं, घर-घर तिरंगा झंडा अभियान से लोगों ने पहली बार बहुत ही खुशी और सम्मान को प्राप्त किया है। राष्ट्रीय ध्वज हाथ में लेते ही राष्ट्र के प्रति श्रद्धा, प्रेम, समर्पण और त्याग उमड़ पड़ता है। देश के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का एहसास होता है। आजादी के अमृत महोत्सव में घर-घर तिरंगा झंडा लगने से यह कदम मजबूत राष्ट्र निर्माण में एक कड़ी का काम करेगा। बच्चों और युवाओं में देश प्रेम के प्रति भावना और अधिक जाग्रत होगी। कोडरमा-मीडिया प्रभारी राज कुमार अजमेरा,नवीन जैन आदि ने भी कहा है कि तिरंगा हाथ में लेते ही देशभक्ति की भावनाएं उमड़ पड़ती हैं।तिरंगे को अब सम्मानपूर्वक अपने घरों में रख लेंः निवर्तमान पार्षद पिंकी जैन

प्रतिक्रिया व्यक्त करेंShare your reaction
इस खबर पर अपनी प्रतिक्रिया चुनें।Pick your reaction to this story.
संबंधित खबरेंRelated News
संत के दो जन्म होते हैं,पहला जन्म मां देती है तो दूसरा गुरु : मुनि साध्य सागर जी का नवां दीक्षा दिवस मनाया
मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इंदौर से पढ़िए, श्रीफल साथी मनमोहन झांझरी की यह रिपोर्ट...
इंदौर • Shreephal Jain News • 06-10-2026, 09:10 pm
सम्यग्दर्शन से बड़ा कोई कल्याणकारी तत्व नहीं : मिथ्यादर्शन भव-भव के भ्रमण का कारण—आचार्य उदारसागर
मुरैना के बड़े जैन मंदिर में आचार्य श्री उदारसागर जी महाराज ने सम्यग्दर्शन को मोक्षमार्ग की निर्णायक शुरुआत बताया। मुनि श्री उपशांतसागर जी महाराज ने श्रद्धालुओं से क्षणिक सांसारिक सुखों के पीछे जीवन व्यर्थ न करने का आह्वान किया। पढ़िए श्रीफल साथी मनोज जैन नायक की यह रिपोर्ट।
मुरैना • मनोज जैन नायक • 06-10-2026, 06:46 pm



