इंदौर। मल्हारगंज स्थित बीस पंथी मंदिर में चातुर्मास साधना कर रहे मुनि श्री 108 साध्य सागर जी महाराज का नवां दीक्षा दिवस मोदी जी की नसिया प्रांगण में आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज के सानिध्य में भक्तिभाव से मनाया गया। इस अवसर पर आचार्य भक्ति की गई तथा विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने मुनिश्री को अर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंगलाचरण, शास्त्र भेंट सहित विभिन्न धार्मिक क्रियाओं के साथ हुआ। पाद प्रक्षालन का सौभाग्य सुशील सुषमा पांड्या परिवार को प्राप्त हुआ। क्षुल्लक विनय नंदी जी महाराज भी कार्यक्रम में उपस्थित थे।

गुरु का मार्गदर्शन जीवन को नई दिशा देता है

मुनि श्री साध्य सागर जी महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि संत के दो जन्म होते हैं। पहला जन्म मां देती है और दूसरा जन्म गुरु देते हैं। मां हमें संसार में जन्म देती हैं, जबकि गुरु हमें धर्म और ज्ञान से आच्छादित कर मोक्ष मार्ग का रास्ता खोलते हैं। गुरु के सानिध्य में जीवन की वास्तविक दिशा और आत्मकल्याण का मार्ग प्राप्त होता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को आत्मकल्याण और धर्म साधना की ओर भी अग्रसर होना चाहिए। गुरु का मार्गदर्शन जीवन को नई दिशा देता है और आत्मा को मोक्ष के पथ पर आगे बढ़ाता है।

इन विशिष्टजनों ने अर्घ्य समर्पित किए

मनमोहन झांझरी, राजेश पांड्या, अजय पाल टोंग्या ने बताया कि इस अवसर पर आचार्य श्री 108 विप्रणत सागर जी महाराज ने भी धर्मसभा को संबोधित करते हुए मुनि श्री साध्य सागर जी के संयम, साधना एवं तपोमय जीवन की अनुमोदना की। कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, पूर्व गृहमंत्री बाला बच्चन, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति सहित अनेक गणमान्य समाजजनों ने अर्घ्य समर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में उज्जैन भोपाल सहित अनेक स्थानों से भक्ति जन उपस्थित हुए।कार्यक्रम का संचालन पंडित अर्पित जैन ने किया।आभार धर्मेंद्र पाटनी राजेश पांड्या ने माना।

कार्यक्रम में यह श्रेष्ठियों ने सहभागिता की

व्यवस्थापक कमेटी के नरेश सेठी, राजेश पांड्या, अजय पाल टोंग्या, भरत काला, अजय रावका, अनिल भोकाखेड़ी सहित ने मुनिश्री को श्रीफल भेंट कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सामाजिक संसद के वरिष्ठ एमके जैन, सुशील पांड्या, प्रतिपाल टोंग्या, महावीर टाइम्स हेमंत जैन, राजेंद्र सोनी, प्रदीप बड़जात्या, महासमिति के वीरेंद्र बड़जात्या, सुरेश सेठी, कमल सेठी, मुख्य कलश के पुण्यार्जक श्रीपाल टोंग्या, धनपाल टोंग्या, पार्षद राजीव जैन,डीके जैन, संजय पाटोदी, कैलाश वेद, सतीश जैन, विजयपाल टोंग्या, सोनू गोधा, पुष्पेंद्र जैन सोनू , प्रद्युम्न पाटनी, अप्पू शर्मा, पवन जैन, अनुपमा जैन, राजेश गंगवाल, सुनील गोधा, नितिन बड़जात्या, पूर्व पार्षद जयदीप जैन, मनोज काला, रामा शाह मंदिर पंच लश्करी गोठ के नवनिर्वाचित सदस्य सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित थे।