उदयपुर। पट्टाचार्य श्री विशुद्धसागर जी महाराज के पावन आशीर्वाद एवं मुनिश्री 108 आदित्यसागर जी की प्रेरणा से आयोजित जैन आइकॉन अवॉर्ड 2026 का भव्य आयोजन 14,15 और 16 अगस्त को होगा। स्काई किंग आकाश जैन ने बताया कि जिनशासन की प्रभावना का उत्कृष्ट कार्य करनेवाले युवाओं को प्रेरित करना जैन आइकॉन अवॉर्ड का मुख्य उद्देश्य है। उदयपुर में त्रिदिवसीय जैन आइकॉन अवॉर्ड 2026 में मुनिश्री आदित्यसागर जी महाराज ससंघ का विशेष सान्निध्य मिलेगा। रिषी जैन इस कार्यक्रम में मार्गदर्शन करेंगे। जो देश के अग्रणी डिजिटल एज्यूकेटर, एआई ट्रांसफॉरमेशन लीडर और फाउंडर ऑफ डिजिटल स्कॉलर हैं। वे 2 लाख $ प्रोफेशनल्स, स्टूडेंटस और इन्टरप्योन्योर्स को प्रशिक्षित कर चुके हैं तथा 10$देशों में एआई एज्यूकेशन और डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन के माध्यम से अपना प्रभाव छोड़ चुके हैं।
सोशल मीडिया पर ग्रोथ कैसे की जाए सीखने का अवसर
रिषी जैन ने देश-विदेश के अनेक प्रतिष्ठित ब्रांड्स के साथ कार्य किया है और एआई ब्रांडिंग, फ्यूनल्स एवं ग्रोथ पर 50$प्रॉप्ररिएटरी विकसित किए हैं, जिनसे हजारों लोगों ने अपने बिजनेस और पर्सनल ब्रांड को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। इस बार जैन आइकॉन अवार्ड 2026 में हमें उनसे सीखने का सुनहरा अवसर मिलेगा कि एआई के इस नए युग में खुद को कैसे आगे बढ़ाया जाए। सोशल मीडिया पर ग्रोथ कैसे की जाए। पर्सनल ब्रांडिंग कैसे बनाई जाए और बदलती दुनिया के साथ कैसे लीड किया जाए। ये एक ऐतिहासिक अवसर है जो ज्ञान, प्रेरणा एवं एनोवेशन से भरपूर है। कार्यक्रम के अतिथि नमन पचौरी है। राजस्थान के युवा उद्योगपति नमन पचौरी भारतीय उद्योग जगत में बड़ी तेजी से सफलता की ऊंचाइयों को छू रहे हैं।



