मेथी-चना की सब्जी एक पौष्टिक, स्वादिष्ट और घर के खाने में आसानी से बनने वाली पारंपरिक डिश है। ताजी मेथी की हल्की कड़वाहट और नरम उबले हुए चने का स्वाद जब मसालों के साथ मिलकर पकता है, तो यह साधारण सी सब्जी भी बेहद खास बन जाती है। यह रोटी, फुलका, परांठा या सरल दाल-चावल के साथ खूब जंचती है। जानते हैं कैसे बनाते हैं मेथी-चने की सब्जी...
मेथी-चना की सब्जी

सामग्री (2–3 लोगों के लिए)

चना (रेशमी चना/काबुली चना/काला चना - कुछ भी चलेगा)

भिगोया हुआ चना - 1 कप

पानी - उबालने के लिए

नमक - ½ टीस्पून

सब्जी के लिए

-ताजी मेथी - 2 कप (बारीक कटी)

-तेल - 2 टेबलस्पून

-जीरा - ½ टीस्पून

-राई - ½ टीस्पून

-हींग - 1–2 चुटकी

-हरी मिर्च -1 (कटी हुई)

-हल्दी - ¼ टीस्पून

-लाल मिर्च पाउडर - ½ टीस्पून

-धनिया पाउडर - 1 टीस्पून

-नमक - स्वादानुसार

-गुड़ - 1 टीस्पून (वैकल्पिक)

विधि

1. चना उबालना

1. चने को 6-7 घंटे या रातभर भिगो दें।

2. कुकर में चना, नमक, पानी डालकर 3-4 सीटी आने तक उबाल लें।

3. उबले हुए चने का पानी थोड़ा बचाकर रखें (ग्रेवी के लिए काम आएगा)।

2. मेथी तैयार करना

-मेथी को साफ धोकर काट लें।

-चाहें तो नमक लगाकर 10 मिनट रखकर निचोड़ लें, कड़वाहट कम होती है।

3. सब्जी बनाना

1. कड़ाही में तेल गरम करें।

2. राई चटकाएं, फिर जीरा और हींग डालें।

3. हरी मिर्च डालकर 5-10 सेकंड भूनें।

4. हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर डालें।

5. तुरंत मेथी डालकर मिला दें।

6. 3-4 मिनट ढककर पकाएं

4. चने मिलाएं

1. उबला हुआ चना मेथी में डालें।

2. नमक और गुड़ डालें।

3. ज़रूरत हो तो थोड़ा चने का बचा पानी डालकर 3-4 मिनट ढककर पकाएं।

4. सब फ्लवेर्स अच्छे से मिल जाएं तो गैस बंद कर दें।

गरमा-गरम मेथी-चना की सब्जी रोटी, फुलका, परांठा या चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगती है।